दो चक्रिकायें जिनके द्वारा शक्ति संचरण घर्षण के माध्यम से किया जाता है। इनमें दाँते नहीं बने होते हैं तथा सामान्यतया एक चक्रिका की संपर्क पृष्ठ कम होती है। इसका प्रयोग कम मात्रा की शक्ति संचरण के लिये होता है।
Frictional adiabatic flow
घर्षण युक्त रूदोष्म प्रवाह
एक रूदोष्म प्रवाह जिसमें घर्षण शून्य होता हैं यह प्रवाह परिवर्ती रूदोष्म होता है। इसमें एन्ट्रॉपी एक समान रहती है।
Frictional damper
घर्षणी अवमंदक
एक युक्ति, जो कंपन को घर्षण द्वारा अवमंदन करती है। सामान्यतया इसका प्रयोग क्रैंक शाफ्ट के ऐठनी कंपन को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
Frost
तुषार
मशीनित पृष्ठ पर होने वाली सम्पूर्ति (फिनिश) की एक किस्म, जिसकी आभा तुषारण या हिम-शक्ल से मिलती है। अधिकतर इस प्रकार की फिनिश सजावट के लिये की जाती है फिर भी सपाट-पृष्ठों पर तेज पकड़ रहने के लिये तुषारित पृष्ठ बनाई जाती है, जैसे खराद के पथ। इस प्रकार की फिनिश घूर्णी अपघर्षी पहिये या कपड़े से की जाती है।
Fuel
ईंधन
ऊष्मा ऊर्जा प्राप्त हेतु दहनशील पदार्थ जैसे कोयल पैट्रोल आदि।
Fuel pump
ईंधन पम्प
अन्तर्दहन तंत्र में वांच्छित दाब पर ईंधन देने के लिये प्रयुक्त पम्प।
Fuel sensitivit
ईंधन सुग्राह्यता
यह पेट्रोल के अपस्फोट - रोधन - प्रवृत्ति पर प्रचालन दशाओं के प्रभाव को व्यक्त करती है। इसको मोटर आक्टेन संख्या (MON) तथा रिसर्च आक्टेन संख्या (RON) के अन्तर द्वारा दर्शाया जाता है।
Full annealing
पूर्ण अनीलन
क्रान्तिकताप से ऊपर गर्म करके धीरे - धीरे ठण्डा करना।
Full shroud (gear)
पूर्ण परिच्छेद (गरारी)
वह गरारी चक्र, जिसमें आवरण दाँतों के नोक तक पहुँचा रहता है।
Fuller
फुलर
लुहार / लोहकार इस औजार का उपयोग धातु रूपण के लिये करते हैं। इसके दो हिस्से होते हैं एक निहाई के छिद्र में फिट कर दिया जाता है तथा दूसेर में दस्ता लगा होता है इसमें अन्दर की ओर / खांचा बना होता है जिसे गोल कार्य पर रखकर उसके ऊपर हथौड़े का प्रहार करते हैं।