किसी मनुष्य या पशु के कान के पास निश्चित तीव्रता और बारंबारता की ध्वनि निश्चित समय तक लगातार करते रहने से उत्पन्न होने वाली बधिरता।
Extended contact theory
विस्तारित संपर्क प्रभाव
ऐसे अंतर्समूह सदस्य के बारे में जानना, जिसका बाह्य समूह के साथ निकट संबंध है, बाह्य समूह के प्रति व्यक्ति की अभिवृत्ति को बेहतर बना सकता है।
Extensor (muscle)
प्रसारिणी (पेशी)
संकुचन द्वारा शरीर के किसी भी अंग को सीधा करने या फैलाने में सहायक पेशी।
External attribution
बाह्य गुणारोपण
अपने एवं दूसरों के व्यवहार के लिए बाह्य एवं पर्यावरणीय कारकों को जिम्मेदार ठहराना।
External sense
बाह्य इंद्रिय
शरीर में ऐसी जगह स्थित कोई इंद्रिय या जीव का वह ग्राहक तंत्र जो शरीर से बाहर के कारकों द्वारा उत्पन्न शक्तियों से ही उत्तेजित और उद्दीप्त होता है।
External validity
बाह्य वैधता
प्रयोग की परिस्थिति एवं दैनिक जीवन में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों के मध्य समानता।
Exteroceptor
बाह्य ग्राहक
सामान्यतया शरीर से बाहर के ऊर्जा-परिवर्तनों से उद्दीप्त, उत्तेजित और सक्रिय होने वाले ग्राहक या संवेदांग।
Extinction
विलोप
अननुकूलित उद्दीपन द्वारा पुनर्बंलित किए बिना ही थोड़ी-थोड़ी देर बाद अनुकूलित अनुक्रिया को दोहराते रहने से अंत में उसका क्षीण या निष्क्रिय हो जाना।
Extirpation
उच्छेदन
प्रायोगिक प्रयोजनों के लिए शरीर के किसी अंग या भाग को शल्यक्रिया द्वारा निकाल देना।
Extrapunitive reaction
परदंडन प्रतिक्रिया, परदोषारोपी प्रतिक्रिया
रोसेंजविग के अनुसार विविध कुंठाओं का सामना करने का एक विशेष ढंग जिसमें कुंठित व्यक्ति संकट या कुंठा के मूल स्रोत के प्रति आक्रामक बन कर अपनी विपत्तियों के लिए दूसरों पर दोषारोपण करता है।