logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Cornering
बाज़ार समेटना, ख्याला करना, बाज़ार मुट्ठी में करना
किसी व्यापारी अथवा कुछ व्यापारियों द्वारा मिलकर बाज़ार में उपलब्ध किसी जिन्स, पदार्थ या प्रतिभूति की अधिकांश या सारी मात्रा को इस उद्देश्य से ख़रीद कर दबा बैठना कि पूर्ति की दुर्लभता की स्थिति में उसकी क़ीमतें बढ़ जाएँ और तब वे उसे ऊँचे भाव पर बेचकर अधिक लाभ कमा सकें। शेयरों के संदर्भ में ऐसी ख़रीद का उद्देश्य प्रायः संबंधित कंपनी पर नियंत्रण करना होता है।

Corporate savings
कंपनी बचत, निगम-बचत, अवितरित लाभ
कंपनी की आय में से की गई बचत जो 'अवितरित लाभ' के रूप में होती है। कंपनी की बचत का उपयोग प्रायः पूँजी-विस्तार के लिए किया जाता है।

Corporation
कंपनी, निगम
कपनी :
अ - दे. Company
आ - संसद के विशेष अधिनियम से स्थापित सांविधिक व्यावसायिक अथवा वित्तीय प्रतिष्ठान।
निगम : स्थानीय स्वाशासन की एक इकाई।

Correcting entry
शोधक प्रविष्टि
लेखाविधि के संदर्भ में : ऐसी इंदराज जो लेखाकरण की किसी पिछली इंदराज की गलती को सुधारने के उद्देश्य से की जाती है।

Cost
लागत, व्यय
अ - (लेखाकरण) किसी वस्तु या सेवा के उत्पादन पर लगाई गई रक़म।
आ - (अर्थशास्त्र) उत्पादन के उन कारकों का मूल्य जो किसी वस्तु या सेवा के उत्पादन में प्रयुक्त होते हैं।
cost के विभिन्न प्रकारों के लिए दे. Constant cost, fixed cost, operating cost, supplimentary cost, unit cost, variable cost

Cost accounting
लागत-लेखाविधि
किसी वस्तु या सेवा के उत्पादन में लगने वाले सामान, श्रम आदि की लागत के आँकड़ों को वैज्ञानिक ढंग से वर्गीकृत और विश्लेषित करने की क्रिया जिससे उत्पादन की प्रति इकाई लागत पर नियंत्रण रह सके और प्रतिष्ठान में किफ़ायत, कुशलता और लाभदायक ढंग से कार्य हो सके।

Cost audit
लागत-लेखापरीक्षा
लागत-लेखाओं की शुद्धता का सत्यापन और इस बात की जाँच कि लेखाकरण की अनुमोदित प्रणाली का समुचित परिपालन हो रहा है, 'लागत-लेखापरीक्षा' कहलाती है। जिन प्रतिष्ठानों में लागत-लेखाकरण की व्यापक प्रणाली अपनाई जा रही हो वहाँ 'लागत-लेखापरीक्षा' का होना नितांत आवश्यक है।

Cost control account
लागत नियंत्रण लेखा
एकीकृत खाते का ऐसा लेखा जिससे किसी भी समय चालू काम, मौजूदा स्टॉक आदि की स्थिति जानी जा सकती है और सामान, मज़दूरी और ख़र्चों पर बराबर नियंत्रण रखा जा सकता है।

Cost efficiency
लागत-कुशलता, लागत-दक्षता
विभिन्न नियंत्रण-उपायों से उत्पादन-लागत अथवा उसकी विभिन्न मदों में अधिकतम कमी लाना।

Costing
लागत-निर्धारण, लागत-आकलन, लागत निकालना
किसी वस्तु अथवा सेवा की लागत निकालने की तकनीक और प्रक्रिया। इसका प्रयोजन वर्तमान लागतों के अलावा भावी लागतों का अध्ययन-विश्लेषण करना भी है ताकि प्रतिष्ठान के प्रबंधकों को उत्पादन-क्रियाओं का नियमन करने में सहायता मिल सके।


logo