logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Counter boring
प्रतिवेधन
प्रवेधन द्वारा छिद्र के किसी भी सिरे को दीर्घतर व्यास तक परिवर्धित करना, विशेष रूप से सिलिंडर बोर के प्रत्येक सिरे का परिवर्धन ताकि पिस्टन वलय आसानी से सिलिंडर में प्रवेश पा सके।

Counter current condenser
प्रतिधारा द्रवणि
इस प्रकार के द्रवणित्र में भाप को ठंडा करने के लिये ठंडी की जाने वाली भाप और शीतल जल एक दूसरे के विपरीत प्रवाहित किये जाते हैं।

Counter sink
शंकु खातक
(i) छिद्र के सिरे का शंक्वाकार परिवर्धन ताकि काबला, रिपट शीर्ष उसमें इस तरह से बैठ जाये कि शीर्ष और वाह्य पृष्ठ एक समतल में हो जाये।
(ii) एक शंक्वाकार अनी जिसके द्वारा छिद्र के सिरे का शंक्वाकार परिवर्धन किया जाता हैं ताकि काबले का शंक्वाकार शीर्ष उसमें बैठ जाये और इस प्रकार बाहरी पृष्ठ के समतल में हो जाये।

Counter sinking
शंकु खनन
(ए) छिद्र के मुख को शंक्वाकार के रूप में बड़ा करना ताकि पेंच - शीर्ष या रिपट - शीर्ष उसमें इस तरह से बैठ जाये कि शीर्ष और पृष्ठ एक तल पर हों।
(बी) कील या पेंच शीर्ष को पृष्ठ तल से नीचे बैठाना या ठोकना ताकि इसे प्लग से ढका जा सके।

Counter sunk
शंकुखात
शंकुखातक औजार द्वारा बनाये गये छिद्र को शंकुखात कहते हैं।

Countershaft
प्रतिशैफ्ट
शैफ्ट लाइन तंत्र में यह एक मध्यवर्ती शैफ्ट होती है जो कि चालक एवं चालित शैफ्टों के मध्य लगी होती है इसकी सहायता से और अधिक चाल अनुपात प्राप्त किये जा सकते है या इनका उपयोग ऐसी स्थिति में किया जाता है जहाँ सीधा सम्पर्क सम्भव न हो।

Coupled mode
युग्मित विधा
युग्मित तन्त्रों की कम्पन विदा जो ऊजा के परस्पर आदान - प्रदान से प्रभावित होती है।

Coupling
युग्मन
दो शैफ्टों अथवा पाइपों को अस्थाई रूप से जोड़ने वाली युक्ति।

Crack tip plasticity
तरेड़ अग्र पराप्रत्यास्थता
चक्रीय भारण में तरेड़ के अग्रगामी होने पर उसके आसन्न क्षेत्र में उत्पन्न प्लास्टिक विरूपण।

Crane
क्रेन
भार उठाने एवं नीचे ले जाने वाली मशीन जिसमें गरारियों, चैन एवं वैरल अनुलग्नियों का प्रयोग किया जाता है।


logo