ऐसी खमीर कोशाकाएं जो वृद्धि उपरांत पृथक्कृत नलिकीय जीवद्रव्य के रूप में बढ़ जाती हैं और अलैंगिक मुकुलन से जननक्रिया करती हैं ।
Pseudopodium
पादाभ
किसी अमीबाभ कोशिका से निकलने वाला अस्थायी कोशिकाद्रव्यी प्रवर्ध जो गति तथा पोषण प्राप्त करने में काम आता है ।
Pseudovacuole
कूट रसधानी, कूटधानी
गैस-धानी, गैस-रसधानी जैसा ।
Psychrophile
शीतरागी
ठंडक पसंद करने वाला जीव जिसकी इष्टतम वृद्धि 20º सें कम तापमान पर ही होती है ।
Psychrophilic
निम्नतापप्रिय, शीतरागी
वह शीत प्रिय जीव जिसकी वृद्धि 0º सें से 20º सें. तक हो सकती है लेकिन चरमवृद्धि 15º सें. अथवा उससे कम पर ही होती है ।
Psychrotrophs
शीतपोषी
0º से 5º सें. के बीच वृद्धि करने वाला ऐसा जीवाणु जो 15º सें. अधिक तापमान पर चरमवृद्धि को प्राप्त होता है । परंतु इस तापमान की अधिकतम सीमा 20º सें. के आसपास होती है ।
Ptomaine
टोमेन
प्राणि-प्रोटीन या पादप-प्रोटीन की सड़न (पूतिभवन) से उत्पन्न पदार्थ जिनसे भोजन विषाक्तता होती है ।
Puerperal sepsis (childbed fever)
प्यूपेरीय पूतीभवन (बालशय्या ज्वर)
माता गर्भशय अंतःस्तर एन्डोमेट्रियम तथा उसके चारों ओर की संरचना में प्रसव अथवा गर्भपात के बाद जीवाणु द्वारा होने वाला संक्रमण ।
Pulque
पूल्क
विशेषतः अगावे एट्रोवाइरेन्स नामक पौधे से बना किण्वित पेय जो मेक्सिको में बनाया जाता है ।