logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Internal Sense
अन्तःकरण आंतरिक अवस्थाओं का अपरोक्ष बोध कराने वाली इंद्रिय।

Intersensual Language
इंद्रियाभिसंप्लवी भाषा तार्किक इंद्रियानुभववादियों के द्वारा प्रस्तावित योजना के अनुसार एकीकृत विज्ञान (unified science) की वह भाषा जिसके कथनों की एक से अधिक इंद्रियों द्वारा जाँच की जा सके।

Intersubjective
अन्तर्विषयी विभिन्न विषयियों या ज्ञाताओं के द्वारा प्रयुक्त या समझा जा सकने वाला (संप्रत्यय, ज्ञान, भाषा इत्यादि)।

Intersubjective Cognition
अन्तर्विषयी-संज्ञान विभिन्न ज्ञाताओं द्वारा एक-दूसरे की चेतन स्थितियों का बोध।

Intersubjective Intercourse
अन्तार्विषयी संव्यवहार विभिन्न विषयियों के मध्य उपलब्ध व्यवहार एवं संबंध।

Interverbal Definition
शब्दानुशब्द परिभाषा एक शब्द की अन्य शब्दों के द्वारा परिभाषा, जैसा कि प्रायः कोशों में उपलब्ध होता है।

Intransitive Relation
असंक्रामी संबंध ऐसा संबंध जो यदि अ और ब के मध्य हो तथा ब और स के मध्य भी हो तो अ और स के मध्य नहीं हो सकता, जैसे पिता-पुत्र का संबंध। यदि अ ब का पिता है ब स का पिता है तो अ स का पिता नहीं हो सकता।

Intrinsic Value
स्वतः मूल्य, अन्तर्निहित मूल्य किसी वस्तु का वह मूल्य जो उसका अपनी आंतरिक रचना, अपने स्वभाव या अपने ही अस्तित्व के कारण होता है; अथवा वह वस्तु जो स्वयं, न कि अपने अच्छे परिणों के कारण, या किसी दूसरी वस्तु के साधन के रूप में मूल्यवान होती है।

Introductory Indefinite
प्रस्तावकात्मक अनिश्चयवाचक जॉनसन के अनुसार, अंग्रेजी भाषा में अनिश्चयवाचक आर्टिकिल `ए` का वह प्रयोग जो किसी स्थान, काल या व्यक्ति का किसी वर्णन के प्रारंभ में उल्लेख करने के लिए किया जाता है।

Introjection
अंतःक्षेपण जर्मन दार्शनिक एविनेरियस (Avenarius) द्वारा सर्वप्रथम देकार्त, लॉक और बर्कले के इस सिद्धांत के लिए प्रयुक्त शब्द कि मन अपने ही प्रत्ययों के अन्दर बंद रहता है और उसे बाह्य जगत् का बोध उसके बिंबों के बाह्यीकरण से होता है।


logo