logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Foundry shop
ढलाई शाला
वह कार्यशाला, जहाँ पर पटर्न की सहायता से रेत के सांचे बनाये जाते हैं और फिर उनमें पिघली हुई धातु को डालकर विभिन्न प्रकार की ढलवां वस्तुयें तैयार की जाती हैं।

Francis turbine
फ्रांसिस टरबाइन
इस टरबाइन का नाम इंग्लैण्ड के श्री जेम्स विशेन फ्रांसिस के नाम पर रखा गया है।

Free passage
मुक्त विवर
ऐसा विवर जिससे वायुमंडल में तरल का निस्सरण हो।

Free vibration
मुक्त कम्पन
बाह्य बल की अनुपस्थिति में होने वाला कम्पन।

Free vortex
मुक्त भ्रमिल
बिना बाह्य बल लगाए निर्मित भ्रमिल।

Frequency
आवृत्ति
किसी फलन की इकाई समय में बारम्बारता।

Frequency distribution
आवृत्ति वितरण
आमाप के आधार पर आंकड़ों का सारणीकरण।

Friable
चूर्णशील
सुगमता से चूर्ण / पाउडर बनने का गुण।

Friction drive
घर्षण चालन
घर्षणी सम्पर्क द्वारा शक्ति संचरण।

Friction force
घर्षण बल
परिणामी बल का वह घटका जो रेक फलक में स्थिति होता है।


logo