मनोवैज्ञानिक अध्ययन का एक विशिष्ट दृष्टिकोण जिसके अनुसार यह माना जाता है कि मनोविज्ञान की विषयसामग्री विशुद्ध ऐंद्रिय या इंद्रियगम्य अनुभवों अर्थात् अनुभवों के केवल विद्यमान विषय के व्यवस्थित अध्ययन, प्रेक्षण और विवरण तक ही सीमित होता हैA
Exocathection
बाह्यविरेचन
अपने विचारों या संवेगों को अपने से अलग पदार्थों के माध्यम से सापेक्ष विरेचन।
Expectancy-value theroy
मूल्य-प्रत्याशा सिद्धांत
अभिप्रेरण और निश्चयात्मकता से संबद्ध एक सिद्धांत जिसके अनुसार किसी कार्य या निश्चय के बारे में हमारी पसंद तत्संबंधी संभावित प्रेरकों और प्रोत्साहनों में निहित मूल्यों (या उनकी उपयोगिता) और संकटों पर निर्भर करती है।
Expected utility theory
प्रत्याशित उपयोगिता सिद्धांत
निर्णय लेने का एक मानकीय प्रतिरूप।
Experimental neurosis
प्रायोगिक तंत्रिकाताप
प्रयोगाधीन पशु के सामने दो लगभग एक जैसे उद्दीपन लाकर उग्र दंड के भय से उनमें निहित अति सूक्ष्म अंतरों को पहचानने और तदनुरूप कठिन विभेदी अनुक्रियाएँ करने के लिए पशु को मजबूर करने से उसमें बाध्यकारी, रूढ़ और अव्यवस्थित ढंग से व्यवहार करने की कुछ तंत्रिकातापी प्रवृत्तियों का उत्पन्न होना।
Experimental realism
प्रयोगात्मक यथार्थवाद
एक प्रयोग में प्रहस्तन का मनोवैज्ञानिक प्रभाव।
Experimenter effect
प्रयोगकर्ता प्रभाव
वह प्रभाव जो अनजाने में प्रयोगकर्ता द्वारा प्रस्तुत किए गए परीक्षणीय परिकल्पना के संकेतों द्वारा उत्पन्न अथवा प्रभावित होता है।
Expert novice differences
विशेषज्ञ नवशिक्षु भिन्नताएँ
वे भिन्नताएँ जो क्षेत्र विशिष्ट दक्षता से संबंधित मानसिक प्रतिनिधानों एवं संज्ञानात्मक प्रक्रमों से संबद्ध होती हैं।
Expert system
विशेषज्ञ प्रणाली
किसी क्षेत्र विशेष में मानक विशेषज्ञ द्वारा किये जाने वाले निर्णयों का एक संगणक प्रोग्राम जिसे इस काम के लिए बनाया जाता है।
Explicit memory
सुव्यक्त स्मृति
वह स्मृति जिसमें प्रकट सूचनाओं का पुनरुद्धार किया जा सके।