नकल मशीन का वह अनुलग्नि, जो उस मॉडल के साथ - साथ चलती है जिसकी प्रतिकृति बनानी है।
Copying machine
प्रतिकृति मशीन / नकल मशीन
यह एक प्रकार की ऐसी मशीन है जिसमें आकार पट्ट या मास्टर प्रतिरूप से एक जैसी वस्तुएँ तैयार की जाती हैं। इस मशीन में उत्कीर्णक औजार या अन्य कर्तक या खराद औजार स्वतः ही पैटर्न / प्रतिरूप या आकार पटट द्वारा निर्देशित होता है।
Core print
क्रोड उभार
प्रतिरूपको पर बने प्रक्षेप जिसके कारण साँचों में कोटर या रिक्त स्थल बन जाते हैं जिस पर क्रोड टिक जाती है।
Corrective maintenance
संशोधी अनुरक्षण
प्रचालन में आई हुई साधारण बाधाओं का निवारण।
Corrugated sheet gasket
नालीदार शीट गैस्केट
एक नालीदार सतह वाली शीट पैकिंग जिसे दो सतहों के बीच दबाने पर तरल अथवा द्रव का क्षरण रोका जा सकता है।
Cost estimation
लागत आकलन
लागत का पूर्वानुमान।
Cotter
कॉटर
शुण्डाकार फन्नी, दण्ड या पिन। यह एक अवयव के खांचे में प्रवेश करता है तथा दूसरे अवयव, जिसके अक्षीय हिस्से को समायोजित करना होता है, के सिर पर दबाव डालता है वाल्ब स्प्रिंग मे प्रयुक्त कॉटर चित्र में दर्शाया गया है। कृपया चित्र - 14 देखें।
Cotter pin
कॉटर पिन
यह एक विपाटित पिन है जिसे छिद्र में डाला जाता है जैसे कि कॉटर में बने छिद्र में, ताकि कम्पन के कारण कॉटर ढीला न हो सके।
Coulomb damping
कूलम्ब अवमंदन
अवमंदन, जिसमें ऊर्जा क्षय शुष्क घर्षण द्वारा होता है तथा प्रतिरोध वेग का समानुपाती नहीं होता।
Counter bore
(अ) प्रतिवेधक
एक प्रकार का प्रतिवेधन औजार, जिसका उपयोग बेलनाकार शीर्ष वाले पेंच की पीठिका बनाने में किया जाता है।
(ब) प्रतिवेध परिवर्धित बेलनाकार छिद्र।
(स) छिद्र का अपेक्षित लम्बाई तक परिवर्धन करना ताकि काबला-शीर्ष और धातु पृष्ठ दोनों एक समतल पर रहें।