कई जटिल कार्बनिक नाइट्रोजन यौगिकों में से कोई एक जिसमें अनेक ऐमीनो अम्ल पेप्टाइड बंधों द्वारा जुड़े रहते हैं ।
Proteinase
प्रोटीनेज़
प्रोटीनों और पॉलीपेप्टाइडों के पेप्टाइड बंधों का जल अपघटन करने वाले एंज़ाइम ।
Proteolytic enzyme
प्रोटीनलयी एंज़ाइम
वह एंज़ाइम, जो प्रोटीन में पेप्टाइड बंध के जल का अपघटन करता है ।
Protista
प्रोटिस्टा
जीवाणुओं, कवकों तथा विभेदित पादपों और प्राणियों को छोड़कर शेष सूक्ष्मजीवों का समूह ।
Proton motive force
प्रोटोन प्रेरक बल
वह बल जो किसी कला के पार प्रोटोनों की विद्युत् रसायन प्रवणता से उत्पन्न होता है और जीवित कोशिकाओं में ए.टी.पी. संश्लेषण तथा अन्य ऊर्जा-पेक्षी प्रक्रियाओं को प्रेरित करता है ।
Protoplasm
जीव द्रव्य
कोशिका का जीवित पदार्थ जिसकी वृद्धि 0º सें. से 20º सें. तक होती है ।
Protoplast
प्रोटोलास्ट, जीवद्रव्यक
कोशिका भित्ति को हटाने के बाद कोशिका द्रव्य या जीवद्रव्य का शेष भाग ।
Prototroph
प्रपोषी
जनक कोशिका जिससे उत्परिवर्ति उत्पन्न होता है । यह जनक कोशिका वन्य प्ररूपी भी हो सकती है और उत्परिवर्ती वन्य प्ररूपी (wild type) अथवा उत्परिवर्ति विभेद वाली जनक कोशिका जिससे उत्परिवर्ती उत्पन्न होता है ।
Pseudogene
कूटजीन
संजीन (जीनोम) का अक्रिय लेकिन स्थिर घटक जो पूर्वज क्रियाशील जीन के उत्परिवर्तन से प्राप्त होता है ।