logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Moderator variable
नियामक चर
वह चर जो एक सरल उपकल्पना को उसकी पूर्वकथनात्मक शक्‍ति को उन्नत करने के विचार से विशेषीकृत करता है। (उदाहरणार्थ अ, ब का कारण है लेकिन जब स (नियामक) उपस्थित हो।

Modularity hypothesis
निश्‍चायिका परिकल्पना
सोजोर का यह प्रतिपादन कि कतिपय संज्ञानात्मक प्रक्रम; विशेषत: भाषा एवम् प्रत्‍यक्षीकरण, किन्ही निश्‍चित प्रकार के निवेशों को चालित करते है तथा संज्ञानात्मक प्रक्रम करने के लिए उपलब्ध विश्वासों एवम् अन्य सूचनाओं से पूर्णत: स्वतंत्र होते है।

Modulator
वर्णप्रभावी
1. ग्रेनिट के अनुसार किसी भी रंग का कोई विशिष्‍ट या विलक्षण संवेदन कराने वाला एक प्राक्कलित ग्राहकांग या संवेदनांग। 2. दृश्य स्पैक्ट्रम के केवल सीमित क्षेत्र के प्रति ही अनुक्रिया कर सकने वाली दृष्‍टिपटलीय इकाइयां।

Module
प्रतिरूपक
उन प्रक्रमों का समुच्चय जो स्वत: चालित, तीव्र और दूसरे संज्ञानात्मक तंत्रों से पृथक एवं, मस्तिष्क के निश्‍चित क्षेत्र मे घटित होता है।

Mogilalia
वाग्दुष्करता:, दुर्बोध वाणी
बोलते समय हकलाना या तुतलाना।

Mogiphonia
दुस्वरता
अत्यधिक स्‍वरोच्‍चारण या ज्यादा जोर से बोलने का प्रयास करने के कारण बोलने में कठिनाई।

Monasterism
एकांतविरेचनता
अपनी अनुभूतियों और भावनाओं को अकेले मे ही धीरे धीरे प्रकट करने की प्रवृत्‍ति।

Mongolism
मंगोलीयता
एक प्रकार की जन्मजात गंभीर शारीरिक एवं मानसिक विकृति जिसकी विशेषता होती है चपटी खोपड़ी, खिंची आंखे, ठूँठ से अँगूठे और उँगलियाँ, दरार पड़ी जीभ। ऐसा व्यक्‍ति गंभीर रूप से न्यूनमनस्क या जड़बुद्धि होता है।

Monition
अतींद्रिय प्रबोध
किसी विगत या वर्तमान घटना या सामान्य इंद्रियों के अलावा अन्य इंद्रियेतर साधनों द्वारा प्रकट होना।

Monochromatism
एकवर्णता
एक प्रकार का दृष्‍टि दोष जिसमें व्यक्‍ति को सारे रंग चमक और संतृप्‍ति की विभिन्न मात्रा वाले किसी प्राथमिक वर्ण से मेल खाते नजर आते है।


logo