(1) खुली भट्टी, जिसमें फोर्जन के लिये धातु को गर्म किया जाता है। भट्टी को प्रज्वलित करने के लिये प्रणोदित प्रवात का इस्तेमाल करते हैं। कुछ मामलों में सम्पूर्ण फोर्जन संयंत्र को ही फोर्ज कहते हैं।
(2) कारखाना, जहाँ पर पलटित छड़ों का वेल्लन किया जाता है।
Forging heat
फोर्जन ऊष्मा
वह तापक्रम, जिस पर फोर्जित की जाने वाली धातु को गर्म किया जाता है। यह तापक्रम धातु के अनुसार अलग - अलग होता है। एक भारी आटोमोबील संयंत्र में निम्न कार्बन इस्पात के लिये 2250॰ एफ से 2400॰ एफ तक तापक्रम रखना उपयुक्त रहता है। कुछेक 3 मिनट / इंच व्यास या मोटाई को निम्नतम समय ठीक मानते हैं जबकि अन्य अपेक्षाकृत धीमी दर पसंद करते हैं। एक प्रतिशत से अधिक कार्बन - इस्पात का पूर्व-तापन ठीक रहता है। इसे 1300॰ एफ से 1400॰ तापक्रम तक शोखा जाता है , फिर फोर्जन तापक्रम प्राप्त करने के लिए द्रुत गति से गर्म किया जाता है।
Forging machine
फोर्जन मशीन
इस मशीन द्वारा अपेक्षित रूप प्राप्ति के लिये धातु को डाईयों में फोर्जित किया जाता है। इसमें धातु का रूप प्रदान करने के लिये दाब का प्रयोग किया जाता है तथा घन - प्रहार का इस्तेमाल नहीं होता है।
Forging shop
फोर्जन शाला
कारखाने का फोर्जिंग सम्बन्धी सभी कार्य इसमें किया जाता है।
Forgings
फोर्जन
अपेक्षित रूप प्रदान करने तथा गुणता बढ़ाने के लिये दाब या घन-प्रहार द्वारा फोर्जित धातु-सामग्री। फोर्जन की अनेक विधियां हैं जैसे स्थूलन, वेल्लन, स्वेजन जिन्हें विभिन्न प्रकार की मशीनों द्वारा किया जाता है।
Form grinding
प्ररूप अपघर्षण
प्ररूप - अपघर्षण अपघर्षी - पहिये द्वारा किया जाता है। अपघर्षी पहिये के फलक का रूप अपेक्षित कार्य के परिक्ष्छेद के अनुरूप बना होता है। आजकल चूड़ी - अपघर्षण अनुरूप - अपघर्णी पहियों द्वारा की जाती है।
Form turning
प्ररूप खरादन
अपेक्षित रूपरेखा के अनुसार प्ररूपित औजार द्वारा विशेष आकृति खरादने का प्रक्रम। औजार गोल या चपटा भी हो सकता है जिसमें परिच्छेद कटा होता है ताकि कर्तन धार उपलब्ध हो सके। प्ररूपित औजार कार्य के एक या दोनों और उपयोग में लाये जा सकते हैं तथा उन्हें केन्द्र की ओर प्रभरित किया जाता है। ऐसा त्रिज्य दिशा में काटने वाले औजारों के साथ होता है। प्ररूपण ऐसे औजारों की सहायता से भी किया जा सकता है जो अक्षीय दिशा में काटते हैं तथा कार्य के ऊपर से गुजरते हैं।
Foundation bolt
नींव काबला
वह काबला जिनका उपयोग मशीनरी या संरचनात्मक हिस्सों को उस नीवं के साथ मजबूती से बांधने में किया जाता है जिस पर वे रखे जाते हैं।
Foundry
फाउन्ड्री / ढलाईशाला
1. कारखाने का ढलाई सम्बन्धी सभी कार्य इसी कार्यशाला में किया जाता है।
2. वह कार्यशाला जहाँ पिघली धातुओं को साँचे में ढालकर ढलाई की जाती है।
Foundry sand
ढलाई बालू
ढलाईशाला में ढलाई कार्यों के ले साँचा बनाने मे प्रयुक्त बालू।