जननांगों का पूर्ण विकास न होने की दशा और स्त्रियों की गौण लैंगिक विशेषताओं का विकास जैसा कि षंढ (नपुंसक) व्यक्ति में होता है किंतु यहां यह किसी रोग के कारण होता है।
Event related potential
घटना सम्बंधी विभव
किसी विशिष्ट उद्दीपक के प्रति मस्तिष्क की अनुक्रिया को परिलक्षित करने वाला ई ई जी (EEG) संकेत।
Ex-afference
बहिरभिवाह
प्रत्यक्षण और ऐंद्रिय ग्राहकों पर केंद्रीय तंत्रिकातंत्र से बाहर के गतिक आवेगों का पड़नेवाला प्रभाव।
Excitability
उत्तेजनशीलता
1. सजीव ऊतक या किसी भी उद्दीपन के प्रति भौतिक या रासायनिक अनुक्रिया करने का गुणधर्म। 2. किसी भावनात्मक प्रकृति के क्षोभकारी उद्दीपनों के प्रति अपेक्षाकृत कम सहिष्णुता के कारण अत्यधिक सांवेगिक प्रतिक्रियाएं करने की अभिवृत्ति।
Excitation
उत्तेजन
सजीव ऊतक की सक्रिय चयापचयी जैव प्रक्रिया, जैसे- किसी उद्दीपन द्वारा संबद्ध तंत्रिका में उत्पन्न प्रक्रिया।
Excitation therapy
उत्तेजन चिकित्सा
कुछ मनोविकारों के उपचार के लिए एक क्रियापद्धति जिसके अनुसार रोगी की मनोदशा में आई विषण्णता और अवसाद को दूर रखने और उसमें हंसी खुशी से जीने का उत्साह बनाये रखने के लिए आवश्यक मन:शक्ति को उत्तेजित कर फिर से अभीष्ट स्तर तक लाने का प्रयास किया जाता है।
Executive control
अधिशासी नियंत्रण
वह पर्यवेक्षणपरक अवधानात्मक तंत्र, जिससे अनुपयुक्त मानसिक प्रतिनिधित्वों या अनुक्रियाओं का अवरोध तथा उपयुक्त प्रतिनिधित्वों या अनुक्रियाओं की सक्रियता होती है।
Exhaustive search
विशद संधान
ऐसी स्मृति खोज जो लक्ष्य वस्तु के प्राप्त होने के पश्चात् भी बचे हुए एकांशों का परीक्षण करती रहती है।
Exhibitionism
प्रदर्शनवृत्ति, मयूरवृत्ति
1. एक प्रकार की काम-विकृति जिसमें व्यक्ति कामोत्तेजना या कामतुष्टि के लिए अपने जननांगों का सार्वजनिक प्रदर्शन करता है जो बाध्यतामूलक होता है। 2. दूसरों का ध्यान अनावश्यक रूप से अपनी ओर आकृष्ट करने के लिए अनुचित और अतिरंजित तौर-तरीका अपनाने की प्रवृत्तिA
Exhortation therapy
प्रबोधन चिकित्सा
मनोविकृत व्यक्तियों के उपचार की एक पद्धति जिसे बहुधा माता-पिता और कायचिकित्सक प्रयुक्त करते हैं और जिसमें रोगी की संकल्पशक्ति और सामान्य बुद्धि को प्रबुद्ध कर उसके मनोबल और आत्मविश्वास को फिर से जगाया जाता है और उसे बार बार यह सलाह दी जाती है कि ‘’साहस और धैर्य से काम लो’’ ‘’अपने पर भरोसा रखो’’, ‘’चिंता करना छोड़ दो’’, ‘’रोग के लक्षणों की उपेक्षा करो’’ आदि आदि। किंतु इस प्रणाली की सफलता संदिग्ध है।