वह अनी जिसमें समायोज्य विभिन्न कर्तक होते हैं। इसमें विभिन्न आकार के छिद्र किये जा सकते हैं।
Extension bolt
विस्तार - बोल्ट
एक प्रकार का बोल्ट जोकि दरवाजों के पल्लों को, जोकि सात फीट से अधिक ऊँचाई के होते हैं, लगाने के काम आता है। यह फ्लश बोल्ट की जगह प्रयोग किया जाता है।
Extension lathe
अतिदेशन खराद
विशेष प्रकार की खराद मशीन जिसमें विभिन्न माप के कर्तक का समायोजन होता है।
External combustion engine
बहिर्दहन - इंजन
ऐसा इंजन, जिसमें दहन संक्रिया सिलिण्डर के बाहर होती है जैसे भाप इंजन। यह अंर्तदहन इंजन से भिन्न होता है।
External failure cost
बाह्य अवगुणता लागत
ग्राहक को भेजने के पश्चात् विदित उत्पाद - अवगुणता की लागत। इसमें शिकायत समायोजन की लागत, लौटाई गई सामग्री की लागत, वारंटी खर्च तथा ग्राहक द्वारा घटिया माल स्वीकार कर लेने की स्थिति में ग्राहक को दी जाने वाली छूट की लागत आदि समाविष्ट है।
External grinder
बाह्य घर्षक
वह उपकरण जो कोन या सिलेण्डरीकृत समतल आकार की वस्तुओं की बाह्य सतहों को अपघर्षित करता है।
External work of vaporization
वाष्पन का बाह्य कार्य
वाष्पन के दौरान, भाप का दबाव स्थिर रहता है तथा आयतन बढता है अतः यह अचर दबाव पर प्रसार के बराबर होता है।
Extraction of metals
धातु - निष्कर्षण
धातुओं को उनके अयस्क से प्राप्त करने की संक्रिया।
Extrusion
बहिर्वेधन
इस प्रक्रम में धातु की एकसमान परिच्छेद की बहुत लम्बी चीजें बनाई जाती हैं, जैसे छड़ और नल। इसमें रेम द्वारा गर्म धातु को सम्यक डाई से धकेला जाता है। जब धातु को रेम द्वारा सीधे ही डाई में धकेला जाता है तो उस प्रक्रम को सीधा बहिर्वेधन कहते हैं लेकिन जहाँ पर डाई को निमज्जक के अन्त पर रखा जाता है और बिलेट के बीच धकेला जाता है, उस प्रक्रम को अप्रत्यक्ष बहिर्वेधन कहते हैं।
Eye
छिद्र, गवाक्षिका, बलय, अक्षि
(1) हथौड़े अथवा कुल्हाड़ी का छिद्र जिसमें हत्था लगाया जाता है।
(2) ऐसा द्वार, जिसके ऊपर शीशा या माइका लगा रहता है। इसके द्वारा वात्या भट्टी या क्यूप्ला के आन्तरिक भागों की जांच की जा सकती है।