ऐसा संविदा जिसमें किसी घटना के घटने अथवा न घटने पर कोई काम करने या न करने का वचन दिया जाता है।
Contingent liability
प्रासंगिक देयता
ऐसी धनराशि जो भविष्य में किसी घटना के घटित होने पर देन-दारी का रूप लेगी।
Continuous audit
अविराम लेखापरीक्षा
ऐसी लेखापरीक्षा जो प्रतिष्ठान के सामान्य कार्य के रूप में वर्ष भर चलती रहती है। इसके दो प्रयोजन हैं। एक तो है लेखाकरण की विभिन्न प्रक्रियाओं पर नज़र रखना ताकि वे गलतियाँ समय रहते ही सुधार ली जाएँ जो आगे नियमित लेखापरीक्षा में आपत्तियों का विषय बन सकती हैं। दूसरे, ब्यौरेवार जाँच के काम साथ-साथ निपटते रहें ताकि बाह्य लेखापरीक्षा के दौरान समय की बचत हो सके और अंतिम लेखे यथाशीघ्र प्रस्तुत किए जा सकें।
Contra accounts
प्रति लेखे
ऐसे दो (या अधिक) लेखे जो आंशिक या पूर्ण रूप से एक दूसरे के प्रतिरूप होते हैं और वित्तीय विवरणों में या तो पूर्ण रूप से एक दूसरे में विलीन हो जाते हैं अथवा साथ-साथ प्रस्तुत किए जाते हैं।
Contraband
विनिषिद्ध
देश, राज्य या किसी नगर में चोरी-छिपे लाया गया ऐसा माल जिसे लाना क़ानूनन जुर्म है।
Contract
संविदा, ठेका, अनुबंध
दो या अधिक व्यक्तियों के बीच वायदों की ऐसी अदला-बदली जिससे उन पर कोई काम करने या उसे करने से विरत रहने का दायित्व आता हो, 'संविदा' कहलाता है बशर्ते यह क़ानून द्वारा मान्यता-प्राप्त हो और अदालत के ज़रिए लागू कराया जा सकता हो।
Contract carrier
ठेका वाहन
वे बसें, ट्रक, ठेले आदि जो लदानकर्ताओं या यात्रियों के साथ विशेष संविदा करके उन्हें परिवहन-सेवा प्रदान करते हैं।
Contraction of currency
मुद्रा-संकुचन, करेन्सी संकुचन
केंद्रीय बैंक द्वारा मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जनता के पास मौजूदा मुद्रा की मात्रा को कम किया जाना। इसके लिए केंद्रीय बैंक अनेक उपाय करता है जैसे, ब्याज-दर में वृद्धि, खुले बाज़ार की कार्रवाई, उधार-नियंत्रण आदि।
Contract of affreightment
भाड़ा संविदा
पूरे जहाज़ को भाड़े पर लेने की ऐसी व्यवस्था जिसमें जहाज़ उसके स्वामी के प्रबंध के अधीन ही परिचालित होता है। इसे 'चार्टर पार्टी' भी कहा जाता है।
Contract of guarantee
प्रत्याभूति-संविदा, गारन्टी संविदा
एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को दिया गया वचन कि यदि तीसरे व्यक्ति ने यथासमय अपना वायदा पूरा न किया अथवा देयता का निर्वाह न किया तो उसकी ओर से अपेक्षित दायित्व की पूर्ति वह करेगा।