logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Vulval bridge
भग सेतु
पुटीकारी सूत्रकृमियों में भग शंकु के अर्धगवाक्षों के बीच एक पतली पट्ट जैसी संरचना।

Vulval cone
भग शंकु
कुछ पुटीकारी सूत्रकृमियों में पश्च भाग पर सुस्पष्ट प्रोदवर्ध।

Vulval flap
भग-छद
भग के ऊपर क्यूटिकलीय आवरण।

Vulval knob
भग घुंडी
भग-सेतु के दोनों तरफ गोल उभार, जैसा हेटेरोडेरा ग्रौमिनिस में होता है।

W-chromozome
डब्ल्यू. गुणसूत्र
वह लिंग गुणसूत्र जो युग्मकी लिंग में विद्यमान रहता है और जो मादा निर्धारक होता है।

Wart
मस्सा
ब्यूनोनिमैटिडी में सूत्रकृमि के सामान्यतया अधर पर उभरी हुई फफोला जैसी संरचनाएँ।

Wilt
म्लानि
पादप अंगों में दृढ़ता का अभाव तथा कलान्तिनतता।

Wool
ऊर्ण
डाइटाइलैन्कस डिप्सैसी के शुष्कित चौथी अवस्था डिंभक का गुच्छित पिंड।

X-chromosome
एक्स गुणसूत्र
लिंग निर्धारण से सहचरित ऐसा गुणसूत्र जो समयुग्मकी लिंग (मादा) में दो प्रतियों में और विषमयुग्मकी लिंग (नर) में एक प्रति में विद्यमान रहता है।

Xenic culture
आगंतुकी संवर्ध
अज्ञात जैव सत्ता की उपस्थिति में सूत्रकृमि का संवर्धन।


logo