logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

success story
सफलता-गाथा भेंट वार्ता में बताए गए तथ्यों के आधार पर लिखी गई रिपोर्ट, जिसमें इस बात पर विशेष प्रकाश डाला जाता है कि अमुक व्यक्ति अथवा संस्था ने इतनी सफलता कैसे प्राप्त की और उसकी सफलता के मुख्य रहस्य क्या हैं।

summary lead
सारांश कथामुख समाचार का वह मुखड़ा जिसमें कब, कौन, क्या और कैसे से संबंधित जानकारी सारांश के रूप में दी जाती है।

sunday edition
रविवारीय संस्करण प्रत्येक रविवार को प्रकाशित होने वाला किसी समाचार का संस्करण। यह संस्करण सामान्य से अधिक पृष्ठों का होता है और इसमें अधिक समाचार तथा लेखादि भी होते हैं।

sunday supplement
रविवारीय परिशिष्ट समाचारपत्र के रविवारीय संस्करण के वे पृष्ठ जिनमें पत्रिका-साहित्य अर्थात् साहित्यिक सामग्री प्रकाशित होती है जैसे कहानियां, कविताएं, आलोचनाएं, ललित लेख आदि।

sunrise watch
प्रातः पारी `लाब्सटर ट्रिक` या `लाब्सटर शिफ्ट` का पर्यायवाची। इने-गिने व्यक्तियों का वह दल जो रात में तैयार किए गए प्रभात संस्करण के प्रेस में चले जाने के बाद कार्य सम्भालता है।

symposium interview
परिचर्चा-भेंट वार्ता एक ही विषय पर अनेक व्यक्तियों से परिचर्चा-भेंटवार्ता। चाहे अलग-अलग चाहे सामूहिक रूप में भेंटवार्ता करने की स्थिति।

syndicate
अभिषद् वह संस्था जो पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशनार्थ हर प्रकार के समाचार, ललित लेख तथा अन्य रोचक सामग्री खरीदती तथा बेचती है। सामान्यतः यह एक स्वतंत्र संस्था होती है, किन्तु कभी-कभी किसी समाचार पत्र-संस्थान के अंतर्गत भी हो सकती है। इसकी रचनाएं एक या अधिक पत्र-पत्रिकाओं में साथ-साथ छप सकती हैं। जो अभिषद् लेखादि भेजते हैं उन्हें फीचर्स सिडींकेट कहते हैं।

syndicated contributor
अभिषद्-लेखक वह व्यक्ति जो किसी अभिषद् के लिए सपारिश्रमिक रचनाएं तैयार करता है। उसकी रचनाएं एक या अधिक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो सकती हैं।

syndicated contributor
अभिषद् लेखक देखिए 'syndicated contributor'

syndicated feature
अभिषदीय रूप-लेख वह विशेष रोचक रचना, जिसे किसी अभिषद् ने सपारिश्रमिक प्रकाशनार्थ भेजी हो या जो उसके माध्यम से प्राप्त हुई हो।


logo