logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Prokaryotic
प्राक्केंद्रकी
एक अवस्था जिसमें केंद्रक-संरचना झिल्ली से परिबद्ध नहीं होती और दूसरे झिल्ली परिबद्ध कोशिका अंगक जैसे कि हरितलवक, सूत्रकणिका (mitochondria) और जालिकाय (dictysomes) अनुपस्थित होते हैं ।

Processed pseudogene
संसाधित कूटजीन
सक्रिय जीन की अवरूद्ध संरचना से विषमता रखने वाला एक अक्रियजीन प्रतिरूप जिसमें इन्ट्रोन नहीं होते । ऐसे जीन अनुमानतः दूत आर.एन.ए. के उलट अनुलेखन और द्वैध कॉपी के संजीन में प्रविष्टि से उत्पन्न होता है ।

Processive enzyme
संसाधक एन्ज़ाइम
वह एंज़ाइम, जो एक विशेष अवस्तर पर क्रिया करता है यानि वह एंज़ाइम जो विशेष अवस्तर (वृहदणु) से बंधकर रहता है और उत्प्रेरक क्रियाओं की पुनरावृत्तियों में भी उससे अलग नहीं होता ।

Promoter
उन्नायक
डी.एन.ए. का वह भाग जो अनुलेखन शुरू करने के लिए आर.एन.ए. पोलिमरेस को बांधने का कार्य करता है ।

Promycelium
प्राक्कवक तंतु
कंड और किट्ट का वह अंग जिसे बेसिडियम कहते हैं और जो अर्धसूत्री विभाजक के समय बनता है । इसमें बहिर्जात बीजाणु पाए जाते हैं ।

Proof reading
प्रूफ संशोधन
कोई भी क्रियाविधि जो प्रोटीन और न्यूक्लीक अम्ल के संश्लेषण में होने वाली त्रुटियों को ठीक करती है और श्रृंखला में जुड़ने के बाद व्यष्टिगत इकाइयों की जांच भी करती है ।

Prophage
प्राग्विभोजी, प्रोफाज
जीवाणु कोशिका के डी.एन.ए. में समाविष्ट संयत विभोजी का संजीन ।

Prophylactic
निरोधोपचार
संक्रमण के विरुद्ध निरोधात्मक उपाय ।

Prophylaxis
रोगनिरोध
रोग से बचाव के उद्देश्य से किया जाने वाला उपचार या चिकित्सा ।

Propionics
प्रोपिऑनिक्स
प्रोपिऑनिक अम्ल का उत्पादन करने वाले जीवाणु ।


logo