logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Mitochondria
सूत्रकणिका
किसी कोशिका में शलाका जैसे पिंड जो पोषक तत्वों की ऊर्जा को उस कोशिका के लिए उपयोगी बना देते है।

Mitosis
समविभाजन, समसूत्रण
कोशिका विभाजन जिससे दो कोशिकाएँ उत्‍पन्‍न होती हैं तथा प्रत्येक में मूल कोशिका के आधे गुणसूत्र होते हैं।

Mixoscopia
दर्शनज कामोद्वेग
किसी भी प्राणी को लैंगिक या कामुक क्रिया करते देखकर कामोत्‍तेजित हो जाना।

Mneme
स्मृत्याधार, नीमी
1. किसी प्राणी में या उनके मन में स्मृतिमूलक तथ्यों जैसे प्रत्यास्मरण, प्रत्‍यभिज्ञान आदि का स्थायी मूलाधार। 2. सेमन द्वारा प्रस्‍तुत यह तथ्य कि प्रत्येक जीव में किसी न किसी उद्दीपन द्वारा कुछ न कुछ सदा होता रहता है।

Mnemonic encoding
स्मृति-सहायक कूटसंकेतन
सूचना के सार्थक खण्डों के कूट संकेतन के लिए दीर्घ कालीन स्मृति के संगठन का उपयोग।

Mnemonics
स्मरण-जनक, स्‍मृति-संकेत
वह तकनीक जो सूचनाओं के भंडारण व तत्पश्‍चात् पुनरूद्धार को सुविधाजनक बनाते हैं।

Modal approach to memory
स्‍मृति का बहुलक उपागम
स्मृति का एक ऐसा सैद्धान्तिक उपागम जिसमें भिन्न-भिन्न स्मृति- भंडारों के होने पर बल दिया जाता है।

Mode pleasure
क्रियासुख
ऐसा संतोष या सुख जो लक्ष्य को पाने से उतना नहीं मिलता जितना कि काम करने के तरीके से मिलता है।

Model psychosis
प्रतिरूपकता मनस्ताप
कुछ विशिष्‍ट औषधियों, जैसे एल.एस. डी आदि की जरा सी मात्रा का सेवन करने से मस्तिष्क की सामान्य कार्यशीलता में आ जाने वाली गंभीर विकृतियां जिनके कुछ लक्षण वास्तविक मनस्तापों से मिलते हैं, जैसे मनोविदलता आदि से।

Modelling
प्रतिरूपण
व्यक्‍ति की वह प्रवृत्‍ति जिससे वह वास्तविक जीवन या प्रतीकात्‍मक प्रतिरूप द्वारा प्रदर्शित क्रियाओं, अभिवृत्‍तियों और सांवेगिक प्रतिक्रियाओं को पुनरुत्‍पादित करता है। इसे प्रेक्षणात्‍मक सीखना भी कहते हैं।


logo