logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Instinctive Morality
सहज नैतिकता पशुओं और मनुष्यों का वह व्यवहार जो नैतिकता के अनुरूप होता है, परंतु जिसमें विचार और संकल्प का अभाव होता है।

Instrumentalism
करणवाद जान ड्यूई (John Dewey) का वह मत कि ज्ञान जीवन का पर्यावरण से सफलतापूर्वक समायोजन करने का एक साधन (करण) है।

Instrumental Theory
करण-सिद्धांत सी. डी. ब्रॉड के अनुसार वह मत कि मन, शरीर से स्वतंत्र अस्तित्व रखता है, पर जब तक वह किसी शरीर से जुड़ा होता है तब तक शरीर ही उसके लिए ज्ञान और कर्म का साधन होता है।

Instrumental Value
साधन-मूल्य वह वस्तु जो साधन के रूप में मूल्यवान् हो या जिसका मूल्य उससे निकलने वाले वास्तविक या संभावित परिणामों पर आश्रित हो।

Intellectualistic Determinism
बुद्धिपरक नियतत्ववाद विन्डेलबैंड के अनुसार वह मत कि बुद्धि न केवल शुभ का सामान्य रूप से बोध कराती है अपितु यह भी विचार करती है कि व्यक्ति के लिए विशेष रूप से शुभ क्या है और इस प्रकार उसके संकल्प को भी प्रभावित करती है।

Intellectual Virtue
बौद्धिक सद्गुण बुद्धि के विकास से संबंधित सद्गुण।

Intellectus Agens
सक्रिय बुद्धि टॉमस एक्विनस के अनुसार, आत्मा की एक विशेष शक्ति जो संवेदन से प्राप्त वस्तु की नकल से अपनी प्रकृति से सामंजस्य रखने वाले तत्वों को लेकर वस्तु की नकल यानी `संवेदी प्रतीरूप` (sensible species) को 'बुद्धिपरक प्रतिरूप' (`intelligible species`) में बदल देती है।

Intellectus Archetypus
बुद्धि-आदिरूप कांट के अनुसार, वह बुद्धि जिस पर या जिसके प्रत्ययों पर संवेदनों या संवेदनों में दी हुई वस्तुओं का स्वरूप आश्रित होता है।

Intellectus Ectypus
संवेदनाश्रित बुद्धि कांट के अनुसार, वह बुद्धि जो अपने प्रत्ययों या प्रक्रियाओं के लिए सामग्री इंद्रियानुभव या संवेदनों से प्राप्त करती है।

Intelligible
बुद्धिगम्य सामान्य अर्थ में, वह जो समझ में आ सके, विशेष रूप से वह जो केवल बुद्धि से ही जाना जा सकता हो, इंद्रियों से नहीं।


logo