logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Follower rest
अनुगामी टेक
खराद कार्य के लिये टेक, जो खराद - काठी पर बंधी होती है तथा कर्तन औजार के पीछे या सामने रहती है ताकि कर्तन औजार के दबाव से कार्य प्रेंखित न हो सके।

Foot valve
फुट वाल्व
पम्प में छन्ने के ऊपर एक फुट वाल्व लगा होता है जिसके कारण चूषण नल पम्प के रूप जाने पर भी जल से भरा रहता है तथा पम्प को पुनः प्रारम्भ करने पर प्राइमन की आवश्यकता नही पड़ती।

Force factor
बल गुणक
वैद्युत - यांत्रिक ट्रांसड्यूसर में (क) यांत्रिक तन्त्र को रोकने के लिए लगाया जाने वाला बल एवं विद्युत तन्त्र में तदनुरूप धारा का सम्मिश्र अनुपात। (ख) खुला परिपथ वोल्टता धारा एवं यांत्रिक तन्त्र के वेग का सम्मिश्र अनुपात।

Force pump
बल पम्प
वह पम्प जो जल को पिस्टन या मज्दक क दाब के द्वारा उठाते हैं।

Forced draught
प्रणोदित प्रवात
इसमें दबाव भट्टी तता चिमनी में वायुमण्डल से अधिक होता है।

Forced vibration
प्रणोदित कम्पन
वह कम्पन जो बाह्य आवर्ती बल के लगाने से उत्पन्न होता है।

Forced vibration (of cutting tool)
प्रणोदित कम्पन (कर्तन औजार का)
कर्तन औजारों पर आवर्ती बलों से उत्पन्न कम्पन।

Forced vortex
प्रणोदित भ्रमिल
किसी निश्चित अक्ष के सापेक्ष बाह्य बल की सहायता से तरल के घूर्णन से उपलब्ध भ्रमिल।

Fore bay
अग्रतल
यदि जल विद्युत - संयंत्र से शक्ति संयंत्र कुछ दूरी पर बनाना पड़े तो पहले पानी को किसी दूसरे लघु जलाशय में ले जाना पड़ता है जिसे अग्रतल कहते हैं।

Forest products industires
वन उत्पाद उद्योग
वन उपज पर आधारित उत्पादों को निर्मित करने वाले उद्योग।


logo