logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Erotomania
अतिकामोन्माद
विपरीत लिंग के व्यक्‍तियों के प्रति विकृत और प्रबल कामेच्छा और उनसे अतिशय लगाव।

Error gradient
त्रुटि प्रवणता
अनेक बार किए गए प्रेक्षण में त्रुटि के नियमित रूप से कम या ज्यादा होने की प्रवृत्‍ति।

Error variance
त्रुटि प्रसरण
किसी अन्वेषण में सम्पूर्ण विभिन्नता का वह अंश जिस पर प्रयोगों में नियंत्रण नहीं किया जा सकता, जैसे- प्रतिचयन या मापन की त्रुटि के कारण होने वाली विभिन्नता।

Erythropsia
लोहितदृष्‍टिता
आंखों के लगातार तीव्रप्रकाश में रहने से उत्पन्न दृष्‍टि पटल की ऐसी दशा जिसमें व्यक्‍ति को सारी चीजें कुछ लाल-लाल सी नजर आती हैं, जैसे- हिमांधता में

Escape learning
पलायन अधिगम
नकारात्मक पुनर्बलन पर आधारित अधिगम।

Essentialism
तात्विकतावाद
व्यवहार को उस रूप में समझने की व्यापक प्रवृत्‍ति जिसमें उसे व्यक्‍ति अथवा सम्बन्धित समूह की निहित, अपरिवर्तनीय एवं प्राय: जन्मजात विशेषताओं को व्यक्‍त करने वाला समझा जाता है।

Estrogen
एस्ट्रोजेन, स्‍त्री हारमोन
एक अत्यधिक महत्वपूर्ण स्त्री यौन हारमोन, एस्ट्रोजन।

Estrous cycle
प्रजनन चक्र
1. मादा जीवों में नियत समय पर होने वाली कामेच्छा या कामोत्ताप। 2. कामोत्ताप की स्थिति में मादा जीव के प्रजननांगों में होने वाला शारीरिक परिवर्तन।

Ethnopsychology
जातिमनोविज्ञान
विभिन्न जातियों और व्यक्‍तियों के समूह, विशेषत: अशिक्षित जन-समूह के व्यवहार का तुलनात्मक अध्ययन।

Ethology
आचारशास्त्र
प्राणियों के विशिष्‍ट-प्रजातीय व्यवहार के स्वरूप का अध्ययन जिसमें इन स्वरूपों के विकास एवं अनुकूलन पर जोर दिया जाता है।


logo