logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Expansion curve
प्रसार चक्र
सूचक आरेख की वक्राकार रेखा जोकि लगभग हाइपरबोला होती है।

Expansion joint
प्रसारी जोड़
1. वह युक्ति जोकि पाइपों एवं अन्य धातुयी छड़ों को जोड़ने के काम आती है। तापमान के अधिक या कम होने पर इसमें रेखीय प्रसार या संकुचन का स्वतः समायोजन होता है।
2. वह युक्ति, जो लंबे पाइपों को जोड़ने के काम आती है। यह ताप के कम या अधिक होने पर संकुचित अथवा प्रसारित होता है।

Expansion line
प्रसार रेखा
इंजनसूचक की पैंसिल द्वारा खींचा गया वक्र जोकि प्रसार के समय सिलिण्डर के अन्दर के बचाव होने वाली गिरावट को दर्शाता है। यह लाइन हाइपरबोला वक्र के लगभग समान होती है।

Expansion of steam
भाप प्रसार
इस क्रिया में भाप के अणु के पृथक दूरी बढ़ती है।

Expansion ring
प्रसारी वलय
यू परिछेद की वलय या पत्ती जोकि पाइपों की लम्बाई को आपस में जोड़ने के लिये प्रयोग की जाती है जिससे प्रसार आसानी से हो सके (जैसे कि बायलर भट्टी फ्लू के लिये चषक पत्ती)।

Expansion scab
प्रसार खुरंड
साँचे के कुछ स्थलों पर पिघली धातु के प्रभाव से अत्यधिक बालू - प्रसार के कारण ढलाई - पृष्ठों पर प्राप्त होने वाले छोटे - छोटे अनियमित उभार।

Expansion tank
प्रसारी टंकी
भाप तापन के लिये प्रयोग किये जाने वाला उपकरण जोकि गर्म जल द्वारा गर्म किया जाता है। इसमें जल प्रसार के कारण क्षति प्रवाह का खतरा नहीं रहता है।

Expansion valve
प्रसार वाल्व
1. एक विच्छेदी वाल्व जोकि प्रत्येक स्ट्रोक के अंत में भाप को बन्द कर देता है।
2. प्रशीतन में वह नियमन वाल्व जोकि कम सीमाओं के अन्दर दबाव वाले प्रशीतक को द्रव से गैस में बदलने से रोकता है।

Expansion - curve
प्रसार वक्र
सूचक आरेख वक्र का वह भाग जो सिलिण्डर में कार्यकारी तरल का प्रसार दर्शाता है।

Expediting
सुनिष्पादन
निर्धारित योजना के अनुसार निर्माण प्रक्रिया की गति बनाये रखना।


logo