logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Consumer
उपभोक्ता
वह व्यक्ति, संस्था या प्रतिष्ठान जो किसी आर्थिक माल का उपभोग करता है।

Consumer credit
उपभोक्ता-उधार
उपभोक्ता वस्तुएँ (अथवा सेवाएँ) ख़रीदने के लिए दिया जाने वाला ऋण। इसके कई रूप हो सकते हैं जैसे, उपभोक्ता को नक़द क़र्ज दे दिया जाए या उसके नाम उधार-खाता खोल दिया जाए या उसे किश्तों में माल ख़रीदने की सुविधा दे दी जाए।

Consumer goods
उपभोक्ता वस्तुएँ
वे वस्तुएँ जो मनुष्य की आवश्यकताओं की प्रत्यक्ष पूर्ति करती है। इस दृष्टि से ये पूँजी पदार्थों से भिन्न हैं। इन दोनों में भेद यही है कि जिनका उपयोग उपभोग के लिए होता है वे उपभोक्ता वस्तुएँ हैं और जिनका किसी वस्तु के उत्पादन के सिलसिले में होता है वे पूँजी पदार्थ हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि एक ही वस्तु उपभोग-भेद से कहीं उपभोक्ता और कहीं पूँजीगत मानी जा सकती है।

Consumer movement
उपभोक्ता आंदोलन
उपभोक्ताओं में सामूहिक रूप से अपने हितों की रक्षा करने की भावना जाग्रत होना। वस्तुओं का बाज़ार में न मिलना या अनुचित रूप से ऊँची क़ीमत पर मिलना, कालाबाज़ारी, मिलावट आदि के विरूद्ध सामूहिक प्रयास 'उपभोक्ता-आंदोलन' के द्योतक हैं।

Consumer price index
उपभोक्ता क़ीमत सूचकांक
देश के प्रतिनिधि नगरों और औद्योगिक बस्तियों से आवधिक तौर पर संकलित प्रमुख उपभोक्ता-वस्तुओं और सेवाओं की क़ीमतों का सूचक जिसमें होने वाली घट-बढ़ किसी निश्चित वर्ष को आधार मानकर उसके प्रतिशत के रूप में व्यक्त की जाती है।

Consumer research
उपभोक्ता अनुसंधान
विपणन-अनुसंधान की एक शाखा जो वर्तमान तथा भावी क्रेताओं की प्रवृत्तियों, प्रतिक्रियाओं और रूचियों का विश्लेषण करती है, जिसके आधार पर प्रतिष्ठान के उत्पादन तथा विक्रय का भावी कार्यक्रम निश्चित किया जाता है।

Consumer's cooperative
उपभोक्ता सहकारी समिति
सहकारिता के आधार पर चलाई जाने वाली ऐसी समिति जिसका उद्देश्य अपने सदस्यों को सस्ती तथा अच्छी उपभोक्ता वस्तुएँ उपलब्ध कराना है। समिति प्रायः विनिर्माताओं से सीधे माल ख़रीदती है जिससे ख़रीदारों को बिचौलियों का लाभ नहीं भुगतना पड़ता और उन्हें माल खुले बाज़ार की अपेक्षा कुछ सस्ता मिल जाता है। कुछ समितियाँ बाज़ार-भाव पर ही सामान बेचती हैं और लाभ की राशि को समय-समय पर सदस्यों में लाभांश के रूप में वितरित कर देती हैं।

Contango
तेजी बदला
यदि क्रेता नियत दिन पर शेयरों की डिलीवरी लेना नहीं चाहता तो वह विक्रेता-स्टोरिए को कुछ प्रभार अदा करके सौदा अगले निपटान-दिवस तक स्थगित करा सकता है। यह प्रभार 'तेजी बदला' कहलाता है। यदि दूसरा पक्ष सौदे का स्थगन चाहे तो उसके द्वारा देय प्रभार 'मंदी बदला' कहलाएगा।
तुल. दे. back wardation

Contingent annuity
प्रासंगिक वार्षिकी
ऐसी वार्षिकी जिसकी अदायगी किसी भावी घटना के घटने तक चलती रहेगी और उसके बाद रोक दी जाएगी। उदाहरणार्थ, अविवाहित व्यक्ति के हितार्थ यह व्यवस्था की जा सकती है कि यदि वह एक निश्चित धनराशि कंपनी में जमा कर दे तो उसे प्रत्येक तिमाही, छमाही या साल के बाद एक नियत रक़म तब तक दी जाती रहेगी जब कि उसका विवाह नहीं हो जाता।

Contingent beneficiary
अनुषंगी हिताधिकारी
किसी व्यक्ति की बीमा पॉलिसी में उल्लिखित वह या वे व्यक्ति जो बीमादार की मृत्यु के उपरांत उस पॉलिसी की रक़म पाने के हक़दार होंगे।


logo