logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Connecting rod
संयोजी दण्ड
अंतर्दहन इंजन में क्रैंक शाफ्ट को पिस्टन से जोड़ने वाली कड़ी। भाप इंजन में यह क्रैंक को क्रॉस हैड से जोड़ती है।

Constraints
व्यवरोध
1. यंत्रावली की कड़ियों को निश्चित पक्ष के अनुकूल चलाने के लिए निर्देश करने वाला आधार, जोड़ अथवा उनका समूह।
2. गणितीय संबंध जो किसी फलन की सीमाओं को व्यक्त करते हैं, इनका प्रयोग इष्टतमीकरण में होता है।

Construction industries
निर्माण उद्योग
रोड, मकान, पुल, बाँध, इम्डस्ट्रियल और कामर्शियल आदि का निर्माण कार्य सभी इस प्रकार की इण्डस्ट्रीज में आते हैं। इनमें स्टील, सीमेंट, बुलडोज़र, नई प्रकार की मशीनें आदि प्रयोग की जाती हैं।

Consumer's risk
उपभोक्ता जोखिम
उपभोक्ता द्वारा प्रतिचयन योजना अनुसार निकृष्ट मदों को स्वीकार किये जाने की संभाव्यता।

Contact angle
सम्पर्क कोण
1. गरारियों का कोणिय विस्थापन जो एक दाँत - जोडे के सम्पर्क का आरंभ एवं अंत दर्शाता है।
2. पट्टा चालन में घिरनी के सम्पर्क मे रहने वाले पट्टे के भाग द्वारा घिरनी केन्द्र पर बनने वाली कोण।

Contact ratio
सम्पर्क अनुपात
1. दो मिलन गसरियों के दंत युग्म की वह कम से कम संख्या जो आपस में सम्पर्क बनाये रखती है।
2. गरारी तन्त्र में क्रिया आर्क और वृत्तीय पिच का अनुपात। यह अनुपात एक से अधिक होना अनिवार्य है।

Contact stress
संस्पर्श - प्रतिबल
दो पिण्डों को आपस में दबाये जाने पर संपर्कित सतह पर उत्पन्न प्रतिबल।

Continuous beam
सतत धरण
दो से अधिक बिन्दुओं पर आलम्बित धरण।

Continuous production
सतत् उत्पादन
एक ही प्रकार के मदों का विशिष्ट प्रक्रिया द्वारा लगातार निर्माण जिसमें उपस्करों का निरन्तर उपयोग होता है।

Continuous system
संतत निकाय
ऐसा निकाय जिसमें असंख्य स्वतन्त्र विस्थापन हो सके।


logo