विभिन्न प्रकार के खेलों में अपेक्षित गति कौशल और योग्यताएं जिन्हें व्यक्ति की उन खेलों में प्राप्त सफलता के आधार पर परखा-मापा जाता है।
athletic association
खेलकूद संघ
किसी स्कूल, समाज या अन्य क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तियों का संगठन।
athletics
खेलकूद प्रतियोगिता
व्यक्तियों या दलों के बीच खेलकूद या व्यायाम की प्रतियोगिता।
attendance
उपस्थिति, हाजिरी
विद्यालय या कक्षा में छात्र का उपस्थित रहना।
attention span
अवधान विस्तृति
अ- किसी वस्तु पर ध्यान केंद्रित करने की योग्यता की सीमा।
आ- समय की वह अवधि जिसमें पाठक किसी और वस्तु पर ध्यान दिए बिना अपनी पठन सामग्री को निरन्तर पढ़ सके। यह अवधि आयु, शारीरिक, मानसिक और सांवेगिक दशाओं और पठन-सामग्री की प्रकृति के अनुसार बदल सकती है।
attitude questionnaire
अभिवृत्ति प्रश्नावली
किसी एक या अनेक विशिष्ट अभिवृत्तियों को मापने के लिए तैयार गई प्रश्नमाला।
atypical
अप्ररूपी
किसी श्रेणी या वर्ग में एक या अनेक विशेषताओं के कारण सामान्य से भिन्न।
atypical child
अप्ररूपी बालक
दे. exceptional child
audibility
श्रव्यता
ध्वनि की उच्चतम और निम्नतम आवृत्ति जिसे सामान्य मनुष्य सुन सके।
audiogram
श्रव्यता-आलेख
ध्वनिमापी यंत्र द्वारा लिया गया व्यक्ति की श्रवण-क्षमता का अभिलेख जिससे मालूम होता है कि प्रत्येक कान किन विभिन्न आवृत्तियों की ध्वनि सुन सकता है और प्रत्येक में श्रवण-क्षमता की कितनी कमी है।