logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

year book (=annual)
शब्दकोश, शाब्दिकी, वर्ष-बोध
अ- विद्यालय वर्ष का एक सचित्र अभिलेख। प्रायः यह किसी विशेष कक्षा या विश्वविद्यालय, महाविद्यालय या विद्यालय के छात्रों द्वारा लिखा, सम्पादित और छापा जाता है। आ- ऐसा प्रकाशन जो प्रतिवर्ष नियमित रूप से निकलता है तथा जिसके प्रत्येक अंक में एक विषय पर अनेक निबंध होते हैं।

youth hostel
युवक छात्रावास युवकावास
अ- युवा छात्रों के रहने के लिए आवास जिसमें उनके रहने के साथ-साथ उनके भोजनादि की भी नियमित व्यवस्था की जाती है। आ- यात्री युवकों के लिये निम्न-लागत निवास स्थान जो विभिन्न संगठनों द्वारा चलाए जाते हैं।

youth programme
युवक कार्यक्रम
विभिन्न विश्वविद्यालयों या महाविद्यालयों के युवकों द्वारा संगठित तथा आयोजित किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम।

zee chart (Z chart)
जी चार्ट Z चार्ट
समय चार्ट जिसमें निम्नलिखित तीन वक्र दिए गए हो : - 1. समय की प्रत्येक इकाई पर विभिन्न प्रकार की दत्त सामग्री की मात्रा का वक्र। 2. संचयी वक्र। 3. पिछली अवधियों की कुल मात्रा बताने वाल वक्र।

zoo phobia
जन्तु भीति
जन्तुओं से, विशेषकर ऐसे जन्तुओं से जो हानिकारक न हों, अकारण डरना।

Z score
जैड प्राप्तांक
एक मानक प्राप्तांक जिसमें मध्यमान से मूल प्राप्तांक के विचलन को मानक विचलन के गुणज (multiple) के रूप में व्यक्त किया जाता है और उसके विचलन की दिशा को जमा या घटा के संकेत से व्यक्त किया जाता है। दे. standard score.


logo