logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

style book
शैली पुस्तिका वह पुस्तिका, जिसमें मुद्राक्षरों, शब्दों, हिज्जे आदि के प्रयोग संबंधी नियम लिखे रहते हैं, जिससे समाचारपत्र में शैली की एकरूपता बनी रहे। अलग-अलग पत्रों की अलग-अलग शैली पुस्तक होती है।

style sheet
शैली पुस्तिका देखिए 'style book'

sub
उप संपादक, संपादन (1) सब एडिटर (उप-संपादक) का संक्षेप। (2) पाण्डुलिपि का संपादन करना। (3) `सब्स्टीट्युट` का संक्षेप। एक संपादकीय निर्देश जिसका अर्थ होता है कि अमुक समाचार के किसी पूर्व प्रकाशित अंक के बदले नया अंश दिया जाए।

subbing
संपादन देखिए 'sub'

sub editor
उप-संपादक संपादन कार्य में संपादक की सहायता करने वाला व्यक्ति।

sub head
उप-शीर्ष एक छोटा शीर्षक जो समाचार के किसी पैरा के ऊपर कालम की नीरसता भंग करने या पाठ्य सामग्री को सहज ग्राहय बनाने के लिए दिया जाता है। यह अक्सर समाचार वाले मुद्राक्षर की ही काली आकृति वाले टाइप में दिया जाता है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि जिस पैरा के ऊपर यह लगाया गया है उसमें समाचार के किस विशेष पहलू पर जोर दिया गया है।

subjective reporting
व्यक्तिनिष्ठ समाचार लेखन किसी समाचार का समाचारदाता के निजी दृष्टिकोण से लिखा जाना। यह विषयनिष्ठ या किसी तथ्यात्मक समाचार-लेखन से भिन्न होता है।

subs
सब्स `सब्सटीट्यूट पैराग्राफ` का संक्षेप। देखिए 'sub'

sub-title
उप-शीर्षक `सब हेड` या सब हेडिंग का पर्यायवाची। अंतर यह है कि जहां `सब हेड` या सब हेडिंग का प्रयोग सामान्यतः समाचारों के साथ होता है, वहां सब टाइटिल का प्रयोग पुस्तकों, लेखों, कहानियों आदि के साथ होता है।

sub-urban copy news
उपनगरीय समाचार उन उपनगरों के समाचार जो समाचारपत्र के प्रकाशन-नगर के आसपास के हों।


logo