उपसीमांत भूमि
वह भूमि जिसका कृषि कार्य के लिए उपयोग लाभदायक न हो।
Suborder
उपगण
मृदा आर्द्रता, तापमान के प्रभाव, संस्तर के प्रकार और उनके सर्वाधिक महत्व के आधार पर संघटन की सीमाएँ निर्धारित करने वाली कोटि।
Subsoil
अवमृदा
जुताई की गहराई या संस्तर के नीचे का भाग।
Subsoiling
अवमृदायन
कर्षण का वह प्रक्रम जिसके द्वारा सामान्य से अधिक गहराई तक भूमि की जुताई की जाती है।
Substratum
अधःस्तर
मुदा प्रोफाइल में कोई भी परत जो संमृदा के नीचे होती है।
Sulfuric horizon
सल्फ्यूरिक होराइजन, सल्फ्यूरिक संस्तर
खनिज अथवा जैविक मृदाओं में एक अधस्तल संस्तर जिसका पी एच. 3.5 से कम होता है। इसमें ताजा पुआलवर्णी चितकबरे धब्बे (जेरोसाइट) पाए जाते हैं। यह संत्र सल्फाइड समृद्ध पदार्थों के ऑक्सीकरण से बनता है और पौधों के लिए अत्यधिक विषालु होता है।
Suspension
निलंबन
वह द्रव या गैस जिसमें अत्यंत बारीक ठोस कण बिखरे होते हैं लेकिन वे घुलते नहीं।
Sustainability
टिकाऊपन, प्रतिपालिता (धारवीयता)
बुनियादी संसाधन पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना अधिक उत्पादन। इसमें प्राकृतिक संसाधन, आधार का प्रबंधन एवं संरक्षण करना भी सम्मिलित है। इसके लिए उचित प्रोद्योगिकी अपनाई जाती है या उसका अभिविन्यास किया जाता है।
Sustainable land use
सतत भूमि उपयोग
मृदा के रक्षण और संरक्षण से सफल उत्पादन।