वे पदार्थ, जो पेट्रोल में अपस्फोटन प्रवृत्ति को कम करने के लिये मिलाए जाते हैं जैसे टेट्राइथाइल।
Suction eye
चूषण दाब
वह स्थान जहाँ पर तरल पम्प - प्रणोदक में प्रवेश करता है।
Suction pressure
चूषण दाब
चूषण दाब में दाब की वह मात्रा जो वायुमंडलीय दाब से कम हो।
Snug fit
निकटतम अन्वायोजन / स्नग फिट
इस प्रकार की फिट हो हाथ से समन्वायोजित किया जा सकता है तथा इसके लिए बहुत अधिक परिशुद्धता की आवश्यकता है। इस फिट में समन्वायोजित अवयवों के मध्य शून्य-छूट रहता है तथा समन्वायोजित होने के बाद अवयवों को हिलाया नहीं जा सकता। इस प्रकार की फिटों का इस्तेमाल उन्हीं स्थानों पर किया जाता है जहाँ पर अवयवों का हिलना स्वीकार्य नहीं है तथा गतिमान अवयवों को भारित अवस्था में मुक्त रूप से हिलाना सम्भव नहीं।
Superheat
अधिऊष्मा
संतृप्त भाप के अतितापन हेतु आवश्यक ऊष्मा।
Superheated steam
अतितृप्त भाप
संतृप्त भाप स्थिर दाब पर गर्म करने के बाद प्राप्त भाप।
Superheated vapour
अतितप्त वाष्प
संतृप्त ताप से अधिक ताप वाली शुष्क वाष्प।
Superheating
अतितापन
अवस्था परिवर्तन के बिना किसी पदार्थ को उसके अवस्था परिवर्तन ताप से अधिक गर्म करना।
Surface condenser
पृष्ठ द्रवणित्र
इनमें लगी नलियों में प्रवाहित ठंडे पानी द्वारा बाप को द्रवणित किया जाता है तथा पानी भाप के सम्पर्क में नहीं आता।
Swab
पुचारा/कूची
कपड़े अथवा धागे का बना ब्रुशनुमा पोंचा। साँचे में से पैटर्न निकालने के पूर्व उसके चारों तरफ की बालू को इससे गीला किया जाता है।