logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Predisposition
रोगप्रवणता
पर्यावरण के कारण रोग के प्रति सुग्राहिता में वृद्धि ।

Primary cycle
प्राथमिक चक्र
रोगजनक के सुप्तिकाल के उपरांत रोगजनक चक्र ।

Primary organism
प्रारंभिक जीव
वह मूल जीव जो संवर्धन को शुरू करने के लिए रोपित किया जाता है तथा जिसे प्राकृतिक स्त्रोत से प्राप्त करते हैं ।

Primary productivity
प्राथमिक उत्पादकता
जैव प्रक्रियाओं, मुख्यतः प्रकाश संश्लेषण, के समय कार्बन डाइऑक्साइड का जैव कार्बन में रूपांतरण ।

Primary transcript
प्राथमिक अनुलेख
वह मौलिक तथा अपरिवर्तित आर.एन.ए. उत्पाद जो अनुलेखन इकाई से संगति रखता है ।

Primary treatment
प्राथमिक उपचार
अपशिष्ट जल के उपचार की पहली प्रक्रिया जिसमें प्लवमान या तली पर जमा होने वाले ठोस पदार्थों को छाजन और अवसादन द्वारा यांत्रिक तौर पर निकाल दिया जाता है ।

Primer
प्रारम्भक
न्यूक्लियोटाइडों का एक लघु अनुक्रम जो डी.एन.ए. के एक सूत्र के साथ युग्मित होकर पॉलीमरेस एंज़ाइम को क्रियाशील करके डीऑक्सीराइबो न्यूक्लियोटाइड के सूत्र के संश्लेषण को बढ़ा देता है ।

Primosome
प्राइमोसोम, आदिसूत्र
वह जटिल प्रोटीन जो विच्छिन्न डी.एन.ए. प्रतिकृति के समय "ओकाजाकी खंड" के संश्लेषण को प्रारंभ करती है ।
">

Probe
खोजी
रेडियो धर्मिता वाला, एकल रज्जुक (लड़ी) का आर.एन.ए. या डी.एन.ए. जिसका प्रयोग पूरक जीन क्लोनों के स्था निर्धारण में किया जाता है ।

Procarb
जायाधानी
कुछ लाल शैवालों के बहुकोशिक मादा अंग ।


logo