logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Mind-dust theory
मनोधूलिवाद
जगत् में मानसिक परमाणुओं या अवयवों या मनोद्रव्‍य की सत्‍ता को मानने वाला सिद्धांत; जिनके अनुसार ये परमाणु संयुक्‍त होकर वास्तविक मन का रूप लेते है।

Mindlessness
विचारहीनता
बिना विचार किए किसी आग्रह पर सहमत होने की क्रिया। एक छोटे आग्रह पर सहमत होने की संभावना होती है, जबकि उसके लिए मिथ्या कारण प्रस्तुत किया गया हो।

Mindbilindedness
मनसअंधता
इस बोध की अक्षमता कि अन्‍य लोग मानसिक प्रतिनिधानों से युक्‍त होते हैं।

Minimal group paradigm
न्यूनतम समूह प्रतिमान
वह प्रयोगात्मक विधि जो प्रतिमान व्यवहार पर अकेले सामाजिक संवर्गीकरण के प्रभाव का अन्वेषण करती है।

Minimax strategy
न्यूनाधिक युक्‍ति
दूसरों से संबंध बनाने में, हम लागत को न्यूनतम और प्राप्‍त होने वाले पुरस्कार को अधिकतम करने का प्रयास करते हैं।

Minority influence
अल्पसंख्यक प्रभाव
वे सामाजिक प्रभाव व प्रक्रियाएँ जिनके द्वारा संख्या या शक्‍ति के आधार पर अल्‍पसंख्‍यक बहुसंख्यकों की अभिवृत्‍तियों को परिवर्तित कर देते हैं।

Mirror drawing
दर्पण आरेखण
किसी आकृति और अपने हाथ को दर्पण में देखते हुए उस आकृति को बनाना। यह परीक्षण आंख-हाथ के समन्वय को जानने के लिए किया जाता है।

Mirrored colour
दर्पणित वर्ण
रंगों का इस तरह दिखाई पड़ना मानों वे परावर्तित धरातल के पीछे से किसी दर्पण में दिखाई पड़ रहे हों।

Misinformation effect
त्रुटिपूर्ण सूचना प्रभाव
स्मृति का एक विकार जो दीर्घकालिक स्मृति में कूट संकेतित घटना के संदर्भ में भ्रामक प्रश्‍न पूछने के कारण उत्पन्न होता है।

Misopedia
बालद्वेष
अपने ही बच्चों के प्रति तंत्रिका तापमूलक विरूचि जिसका कारण आम तौर से या तो यह होता है कि व्यक्‍ति को उनकी बहुत ज्यादा देख रेख करनी पड़ती है या फिर उनके कारण दूसरों को व्‍यक्‍ति की वास्तविक आयु पता चल जाती है।


logo