logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Fluid mechanics
तरल-यांत्रिकी
इंजीनियरी की वह शाखा जिसके अंतर्गत द्रव और गैसों के स्थिति विज्ञान तथा गति-विज्ञान का अध्ययन किया जाता है।

Fluid pressure
तरल-दाब
तरल पदार्थ द्वारा पृष्ठ पर लगे अभिलम्ब बल को तरल का दाब कहते हैं। यदि पृष्ठ वक्र है तो किसी बिन्दु पर तरल का दाब उस बिन्दु पर पृष्ठ के समकोण पर होगा।

Fluidity
तरलता
ढलाई कार्य में प्रयुक्त पिघली धातु का वह गुण जिससे वह संचक के सब भागों में सरलता से पहुँच सके। इसका मापन मानक सर्पिल द्वारा किया जाता है।

Flush- pin gauge
सपाट-पिन प्रमापी
इसमें एक चल-पिन लगा होता है जिस अवयव का मापन करना होता है यदि वह अवयव सही साइज का है तो उस स्थिति में इस प्रमापी का चल-पिन और मापी जा रही पृष्ठ एक तल पर रहेंगी।

Fluted reamer
अधिछिद्रक / रीमर
एक प्रकार का रीमर, जिसमें लम्बाई की दिशा में नलियां कटी होती हैं। यह अपने पार्श्व से काटता है।

Flux
फ्लक्स/गालक
वह पदार्थ जो पिघली धातुओं से ऑक्साइड हटाकर ऊपरी सतह पर ले आता है। इसका प्रयोग धातुमल को तरल अवस्था में रखने के लिये भी किया जाता है। मुख्यतः फ्लोराइट, फ्लोरस्मार, चूना आदि फ्लक्स के रूप में प्रयोग किये जाते हैं।

Flux
गालक
यह पदार्थ या मिश्रण होता है जैसे आल्कली, बोरेक्स, चूना फ्लोराइट आदि, इसका उपयोग धातुओं या खनिजों के गलन में किया जाता है। इसके मिश्रण से गलन प्रक्रिया तेज हो जाती है।

Fly back timing
प्रत्यावर्ती काल मापन
स्टॉप - घड़ी की सहायता से काल मापन विधि। इसमें सुई प्रत्येक अवयव के अंत में घड़ी की घुंडी दबाने पर शून्य पर वापस आ जाती है और तुरंत पुनः घूमने लगती है जिससे कार्य के प्रत्येक अवयव का समय नापा जा सकता है।

Follow board
प्रतिरूपधारी पटल
यह संचक पटल होता है इसमें खांचा इस प्रकार बनाया जाता है ताकि पैटर्न इस खांचे में आ जाये और पटल विभक्ति रेखा पर रहे। इस पटल के इस्तेमाल करने पर बालू - पृथकन की आवश्यकता नहीं रह जाती।

Follow board
प्रतिरूपाधारी पटल
एक लकड़ी का संचक तख्ता अथवा संचक बालू की सतह जिसमें इस तरह से झिरी बनी होती है कि पैटर्न उसके अन्दर विभाजक रेखा तक ठीक बैठ जाता है। जहाँ पर इस प्रकार के तख्ते प्रयोग किये जाते हैं वहाँ पर पृथक्कारी बालू की आवश्यकता नहीं होती।


logo