logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Equal loudness contours
समस्वरता परिरेखा
विभिन्न बारंबारता वाली ध्वनियों में एक जैसी स्वरता या तीव्रता लाने के उद्देश्य से प्रत्येक ध्वनि बारंबारता के लिए उद्दीपन ऊर्जा की आवश्यक मात्रा को चार्ट पर दिखाने वाली रेखाएँ।

Equated scores
समीकृत प्राप्तांक
एक ही परीक्षण के विभिन्न रूपांतरों या एक ही चर के विभिन्न परीक्षणों से निकाले गए ऐसे प्राप्तांक जिन्हें अभीष्‍ट चर के उत्तरांकन का समान आधार बना दिया गया हो जिससे उनकी तुलना एक दूसरे से प्रत्यक्ष रूप से की जा सके।

Equipotentiality
समसंभाव्यता
प्रमस्तिष्कीय कार्य और सीखने के बारे में लैश्‍ले द्वारा प्रस्तुत एक प्राक्कल्पना जिसके अनुसार सीखने की प्रक्रिया में प्रमस्तिष्कीय वल्कुट और अध:वल्कुट के समस्त अंगों की क्रियाएँ परस्पर परिवर्तनशील होती हैं अर्थात् सीखने में प्रमस्तिष्क के व्यापक क्षेत्र में स्थित किसी भी एक अंग का उतना ही महत्व होता है जितना कि अन्य किसी भाग का।

Equity theory
समता सिद्धांत
सामाजिक विनिमय सिद्धांत का एक विशेष रूप जो एक संबंध को समतुल्य मानता है जिसमें निवेश व परिणाम अनुपात को दोनो सहभागियों द्वारा समान रूप से देखा जाता है।

Erethism
अतिक्षोम्‍यता
शरीर के किसी भी भाग की अत्यधिक संवेदनशील होने की दशा।

Ergasiology
मनोजैवक्रियाविज्ञान
व्यक्‍ति के सम्पूर्ण व्यक्‍तित्व की समस्त मन:जैविक क्रियाओं के अध्ययन के लिए मायर द्वारा प्रयुक्‍त शब्द।

Ergograph
पेशीसंकुचन लेखी
अनवरत कार्य में लगे किसी शरीरांग की सारी गतियों का पूरा विवरण देने वाला उपकरण। इसका प्रयोग आम तौर से थकान का प्रभाव जानने के लिए किया जाता है।

Erogenous zones
कामोत्तेजक क्षेत्र
शरीर के वे भाग जिन्हे उद्दीप्‍त करने पर लैंगिक सुख मिलता है।

Eros
जिजीविषा, जीवनप्रवृत्‍ति
व्यक्‍तित्व-विकास के मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त की एक प्रमुख प्राकल्‍पना जो लिबिडो के व्यापक रूप की पर्याय है। जीवन के अनुसरण और संघटन से संबद्ध समस्त मूलप्रवृत्यात्‍मक और सृजनात्मक प्रयासों के मूल में निहित सहज संकल्प और कार्यप्रेरक शक्‍ति को ही जिजीविषा कहा गया है जो कामशक्‍ति का एक मूल अंग है।

Erotization
कामसात्करण
मनोविश्‍लेषणवाद के अनुसार ऐसी मानसिक काम प्रक्रिया जिससे शरीर का कोई भी अंग/ कोई भी शारीरिक या मानसिक क्रिया अपना मूल स्वभाव छोड़ काम प्रधान या काममय बन जाती है।


logo