logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Exothermic reaction
ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें ऊष्मा उत्पन्न होती है।

Expanding bit
प्रसारी बिट / अनी
समायोजित कर्तन बिन्दुओं के जोड़ों सहित वह बिट जोकि इच्छानुसार व्यास (एक सीमा के अन्दर) के ले सैट की जा सकती है। इस प्रकार इस बिट से विभिन्न साइजों के छिद्र ड्रिल किये जा सकते हैं तथा एक की कर्तक को विभिन्न व्यास दिये जा सकते हैं।

Expandign chuck
प्रसारी चक
वह चक जो अपने छिद्र में कर्तक को पकड़ता है और उसके अन्दर कार्य के व्यास के अनुसार थोड़ा कम या अधिक होने की क्षमता होती है।

Expanding clutch
प्रसारी क्लच
वह घर्षण क्लच जोकि डिस्क, कोन या ड्रम के अन्दरी रिम के विपरीत त्रिजीय दिशा में शूज पर बल लगाकर लगाया जाता है। ऐसा प्रायः टोगल जोड़ा की अंतरावस्था में किया जाता है।

Expanding drill
प्रसारी बरमा
वह बरमा जोकि प्रसारी अनि के समान होता है। कर्तकों को इच्छानुसार गहराई पर लगाया जा सकता है ताकि उस बिन्दु से नीचे बोर किये जाने वाले छिद्र का व्यास बढ़ाया जा सके।

Expanding mandrel
प्रसारी मेन्ड्रल
वह मेन्ड्रल जिसका व्यास प्रायः समयोजक जबड़ों अथवा टुकड़ों द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है।

Expanding ring clutch
प्रसारी वलय क्लच
एक प्रकार का क्लच या युग्मक जिसमें बनाये गये छिद्र के विपरीत खंडित वलय का घर्षण प्रभावी कारक होता है।

Expansion
प्रसार
1. ऊष्मा इंजन के चक्र का वह भाग जिसमें तरल अपने अन्दर मौजूद ऊर्जा को धीरे - धीरे उस बिन्दु तक प्रसारित होकर दे देता है और फिर उस बिन्दु पर इंजन से छोड़ दिया जाता है।
2. किसी द्रव्य की प्रसार क्रिया।

Expansion bolt
प्रसारी काबुला / बोल्ट
वह बोल्ट जिसमें खंडित आवरण या स्लीव होता है जोकि त्रिकोणीय बोर किया होता है या खांचित होता है। बोल्ट पर नर कोन या वी बिन्दु आवरण या स्लीव में फिट हो जाता है। जैसे ही बोल्ट को कसा जाता है वैसे ही कोन अपने चारों तरफ वाली खण्डित स्लीव को फैला देता है जिससे एक मजबूत पकड़ हो जाती है।

Expansion coupling
प्रसारी युग्मक
वह युग्मक जिसमें इस्पात की दो पतली चादरें परिधि पर लहरदार तरीके से लगी होती हैं।


logo