जब प्रतिज्ञाकर्ता की इच्छा पर प्रतिज्ञाती या किसी अन्य व्यक्ति ने कोई काम किया है या करने से अपने को विरत रखा है, अथवा वह कोई काम करता है या करने से अपने को विरत रखता है, अथवा करने या करने से अपने को विरत रखने का वायदा करता है तो ऐसा काम या उससे विरति या वायदा प्रतिज्ञाकर्ता के वायदे का "प्रतिफल" कहलाता है।
">
Consignee
परेषिती, माल पाने वाला
वह फ़र्म या व्यक्ति जिसके नाम किसी माल की बिल्टी भेजी जाती है और जिसे उस माल की सुपुर्दगी लेने का हक़ होता है। यह आवस्यक नहीं कि वह उस माल का ख़रीदार भी हो।
Consignment
परेषण, भेजा हुआ माल, चलानी
एक स्थान से दूसरे स्थान को विक्रयार्थ भेजा जाने वाला माल।
Consignor
परेषक, माल भेजने वाला
सामान्यतः वह फ़र्म या व्यक्ति जो माल भेजता है अथवा जो ढुलाई के लिए उसे किसी वाहन के सुपुर्द करता है। विशेष अर्थ में, वह व्यक्ति या प्रतिष्ठान जो माल के स्वामी की हैसियत से किसी वितरक या एजेन्ट को विक्रयार्थ माल भेजता है।
नियंत्रक और नियंत्रित कंपनियों की परिसंपत्तियों और देयताओं का इकट्ठा विवरण जिसमें उनके अलग-अलग लाभ और पारस्परिक व्यवहारों का उल्लेख नहीं होता।
Consolidation of shares
शेयर-समेकन
छोटी राशि के शेयरों को मिलाकर बड़ी राशि के शेयरों में परिवर्तित करना।
Consortium
संघ, सहायता संघ, कंसर्शिया
किसी देश, प्रतिष्ठान अथवा परियोजना को वित्तीय सहायता जुटाने के लिए वित्त प्रदायक पक्षों द्वारा किया गया सामूहिक प्रयास।
Constant cost
स्थिर लागत
ऐसी प्रति इकाई लागत जो कुछ निश्चित परिस्थितियों में एक समान रहती है, भले ही उत्पादन-मात्रा घटा अथवा बढ़ा दी जाए। दस्तकारी की वस्तुओं पर प्रायः 'स्थिर लागत' का सिद्धांत लागू होता है।
समान. fixed cost, supplementary cost
Constructive delivery
प्रलक्षित सुपुर्दगी
ऐसी सुपुर्दगी जिसमें माल वस्तुतः ख़रीदार के कब्जे में न दिया गया हो पर उसे सौंपने का मंशा प्रकट करने के लिए प्रतीक-स्वरूप कोई कार्रवाई कर दी गई हो। उदाहरण के लिए, विक्रेता द्वारा गोदाम की चाबी ख़रीदार के हाथ में देना 'प्रलक्षित सुपुर्दगी' है।
तुल. दे. actual delivery
Consular invoice
वाणिज्यदूतीय बीजक, कान्सूली बीजक
ऐसा बीजक जिस पर आयातक देश के वाणिज्यदूत की मुहर लगी हो। यह औपचारिकता प्रायः सीमाशुल्क संबंधी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए की जाती है।