दो चरों के बीच एक ऐसा पारस्परिक संबंध जिसमें एक की वृद्धि अथवा ह्यसदूसरे की वृद्धि अथवा ह्यस से सहचारित रहता है।
Cortex
वल्कुट
क्यूटिकल की सबसे बाहर वाली परत।
Cortical layer
वल्कुट स्तर
तीन क्यूटिकली स्तरों में से सबसे ऊपर वाला स्तर (जो चार स्तर वाले तंत्र की एपिक्यूटिकल के समान होता है।
Coslenchus
कोसलेंकस
टाइलेंकिडी कुल का एक वंश, जिसमें शूकिका गोलाकार-आधार घुडियों वाली, देह के चारों ओर अनुदैर्ध्य क्यूटिकुलर कटक; पार्श्व क्षेत्र में 3 - 4 कटान तथा योनि शरीर के अक्ष से समकोण पर स्थित होती है।
Creeping eruption
सर्पी विस्फोट
अंकुश कृमि के त्वक डिंभकों के प्रवास द्वारा उत्पन्न क्लीनिकल स्थितियाँ।
Crescent
धन्वाकार
कुछ पुटी बनाने वाले सूत्रकृमियों के गवाक्ष के चारों ओर पाए जाने वाले अंडाकार या गोल भग पिप्पल अथवा परिगुद गुलिकायें (tubercles)|
Criconema
क्रीकोनीमा
क्रीकोनिमेटिडी कुल का एक वंश। देह वलयांश 50-98 गोल अथवा पीछे की ओर मुड़े हुए क्यूटिकलीय अलंकरण से युक्त; सिर पर एक दूसरे से विभेदित दो वलयांश जिनमें आगे वाला पीछे से बड़ा; अण्डाशय एकल अग्रैकाण्डाशयी; नर कृमिरूपी; ग्रसिका ह्यसित होती है।
Criconematide
क्रिकोनिमेटिड
क्रिकोनिमेटिडा गण के सूत्रकृमि जो अधिकांशत: जड़ों के बाह्य परजीवी होते हैं।
Criconemoides
क्रीकोनोमायॉडीज
क्रीकोनिमेटिडी कुल का एक वंश। मादा छोटी से लेकर मध्यम आकृति की; वलयांश कुंठदंती, खुरदरे अथवा चिकने, वृत्तीय परिधि वाले और अलंकरण रहित; अधोमध्य पालियां सुस्पष्ट; भग संवृंत्त; पूंछ का सिरा शंकुभ अथवा अर्धगोलाकार होता है।