logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Computer aided manufacturing (CAM)
कम्प्यूटर सहायित विनिर्माण
प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की संचालन प्रणाली।

Computer code
अभिकलित्र कूट / कम्प्यूटर कूट
अक्षरों अंकों अथवा अक्षरांकिय मानक सम्मुचय, जिसका उपयोग अभिकलित्र में सूचना विनिमन के लिए होता है।

Computer intergrated manufacuring
कम्प्यूटर समेकित विनिर्माण
उत्पादों के अभिकल्पन, निर्माण नियोजन एवं प्रबंधन संबंधी सभी कार्यों को कम्प्यूटर तकनीक द्वारा समेकित करने की प्रणाली।

Computer simulotion
अभिकलित्र अनुकार
क्षैतिज प्रक्रम को गणितीय रूप में दर्शाना जिसे अभिकलित्र द्वारा आसानी से विश्लेषित किया जा सके।

Computing mechanism
अभिकलन यंत्रावली
वह कड़ी यंत्रावली जिसके द्वारा निर्गम और अंदर्गम गति गणितीय संक्रियाओं के रूप में व्यक्त होती है, जैसे गुणा, भाग, अवकलन आदि।

Conduction heat transfer
चालन ऊष्मांतरण
तापान्तर के कारण किसी तन्त्र के अवयवों अथवा दो संस्पर्शी तन्त्रों के मध्य द्रव्यान्तरण के बिना ऊष्मान्तरण।

Coduit
वाहिनी / कंड्यूट / नल
1. वह पाइप जिसमें विद्युत या टेलीफोन की केबिल डाली जाती है। यह वाहिनी केबिल को संरक्षण प्रदान करती है।
2. द्रव प्रवहन हेतु नली या नाल।

Confidence level
विश्वास्यता स्तर
किसी मद समष्टि के प्राचल के सही होने की प्रतिशत संभाव्यता।

Configuration factor
संरूपण गुणक
एक पृष्ठ द्वारा विकिरित ऊर्जा तथा दूसरे पृष्ठ द्वारा अंतःरूद्ध विकिरित ऊर्जा का पहले पृष्ठ द्वारा विकिरित सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ अनुपात। यह दोनों पृष्ठों की आकृति पर निर्भर करता है।

Conical coil spring
शंकु कमानी / शंक्वाकार कुंडली स्प्रिंग
एक कुण्डलित शंक्वाकार स्प्रिंग जिसमें विस्थापन अक्षीय भार के समानुपाती नहीं होता।


logo