अ- ऐसी परीक्षा जिसमें प्रश्न और उत्तर मौखिक होते हैं।
आ- विश्वविद्यालयों में लिखित परीक्षाओं के साथ-साथ उन्हीं विषयों में छात्राओं को दी जाने वाली मौखिक परीक्षाएं। ऐसी परीक्षाएं प्रायः स्नातकोत्तर शिक्षा तथा वाचस्पति की उपाधि के लिये किए गए अनुसंधान कार्य की समाप्ति पर ली जाती है।
vocabulary
शब्दावली, शब्द भंडार शब्द-समूह, शब्द-संग्रह
अ- शब्दों, मुहावरों आदि का संग्रह जो सामान्यतः वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित होता है और उसकी व्याख्या अथवा परिभाषा दी जाती है।
आ- विशेष वर्ग अथवा किसी भाषा में प्रयोग किए जाने वाले कुछ शब्द।
vocation
व्यवसाय, पेशा, वृत्ति
ऐसा कार्य जो किसी विशेष प्रकार के धंधे या व्यापार से संबंध रखता हो।
vocational adjustment
व्यावसायिक समंजन
किसी व्यक्ति का अपने व्यक्तित्व, अभिरुचियों तथा प्रशिक्षण के आधार पर अपने व्यावसायिक पर्यावरण में अनुकूलित होना।
vocational aptitude
व्यावसायिक अभिक्षमता
किसी विशेष व्यवसाय में उपलब्धियों की संभाव्यता। यह संभाव्यता प्रायः उस विशेष व्यवसाय में उपलब्धि के लिए आवश्यक मूलभूत क्रिया-कलापों के निष्पादन से सूचित होती है।
vocational counselling
व्यावसायिक परामर्शन
व्यवसाय के चुनाव, उसके लिये प्रशिक्षण तथा रोजगार से संबंधित समस्याओं में सहायता देने के लिये किसी व्यक्ति से साक्षात्कार कर परामर्श देना।
vocational course
व्यावसायिक पाठ्यक्रम
किसी तकनीकी विषय में क्रियात्मक कार्य तथा शिक्षण का पाठ्यक्रम जिसके द्वारा छात्र को किसी व्यवसायी अथवा अर्धव्यवसायी धंधे के योग्य बनाया जाता हो (जैसे वैल्डिंग, काष्ठकला आदि के पाठ्यक्रम ) : सांस्कृतिक पाठ्यक्रमों तथा व्यवासाययिक पाठ्यक्रमों में भेद बताने के लिये इस शब्द का प्रयोग किया जाता है : सांस्कृतिक पाठ्यक्रम, जैसे अंग्रेजी साहित्य, संगीत आदि तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम जैसे आयुर्विज्ञान, अध्यापन तथा इंजीनियरी आदि।
vocational curriculum
व्यावसायिक पाठ्यचर्या
किसी विशिष्ट व्यवसाय को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिये किसी व्यक्ति को प्रशिक्षण देने वाला प्रणालीबद्ध पाठ्यक्रम।
vocational guidance
व्यावसायिक निर्देशन
सामूहिक अथवा व्यक्तिक निर्देशन की वह व्यवस्था जो व्यवसायों के विषय में जानकारी और अनुभव, व्यवसाय का चुनाव, स्थापन आदि प्रदान करती है। यह निर्देशन और सहायता प्रणालीबद्ध प्रक्रियाओं पर आधारित होती है जिसमें बुद्धि परीक्षण, शैक्षिक परीक्षण, विशेष अभिक्षमता परीक्षण तथा स्कूल रिकार्ड आदि शामिल होते है।
vocational institution
व्यावसायिक संस्था
वह शैक्षिक संस्था जिसमें छात्रों या व्यस्कों को किसी कुशल व्यापार अथवा व्यवसाय में योग्य तथा निपुण बनाने के लिये शिक्षा दी जाती है।