व्यक्ति द्वारा भिन्न-भिन्न शब्दों अथवा विविध वाक्य विन्यास का अपनी कथित भाषा में व्यवस्थापन।
verbalism
वाचिकता, शाब्दिकता
अ- शब्दों का अर्थ जाने बिना उनका प्रयोग करना।
आ- शब्दों को सुनकर और पढ़कर पहचानना।
इ- विचार की अपेक्षा शब्दों का आधिक्य।
verbal test
शाब्दिक परीक्षण
कोई परीक्षण जिसमें प्रश्नोत्तरों का आधार लिखित या उच्चारित भाषा हो।
verbatim memory
शब्दशः स्मृति
स्मरण सामग्री के शब्द प्रतिशब्द को स्मरण कर सकने की शक्ति। स्मरण करने वाले व्यक्ति के लिये शब्दों के अर्थ का ज्ञान आवश्यक नहीं है।
veterans education
निवृत्त सैनिक शिक्षा
भूतपूर्व सैनिक कर्मचारियों या अनुभवी व्यक्तियों के लिये शिक्षा कार्यक्रम जो सामान्य जनता के शिक्षा कार्यक्रम के समान होता है।
vice-chancellor
कुलपति
किसी विश्वविद्यालय का मुख्य प्रबंधक तथा शैक्षिक अधिकारी।
visiting professor
अभ्यागत आचार्य
महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय के संकाय का असाधारण रूप से योग्य सदस्य जो आचार्य की पदवी तो रखता है परन्तु किसी कारणवश, विशेषकर आयु के कारण, संकाय में उस पद पर नियमित रूप से नियुक्त नहीं होता। एक निश्चित समय पश्चात् उसकी नियुक्ति पुनः की जाती है।
visual comprehnsion
दृष्ट अवगाहन शक्ति
लिखित भाषा, तस्वीरों या रेखाचित्रण के प्रत्यक्षण और बोध की योग्यता।
visual education
दृश्य शिक्षा
यह एक व्यापक शब्द है जो पुस्तकों के अतिरिक्त आंखों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने वाली अन्य वस्तुओं, जैसे चार्ट, माडल, अचल तथा चल-चित्रों पर आधारित सभी प्रकार की शिक्षा के प्रयुक्त होता है।
visual memory span
दृष्टि-स्मरण विस्तृति
अ- अक्षर, शब्द अथवा अन्य वस्तुओं, जैसे दृश्य संकेतों के लिए किसी व्यक्ति का स्मृति परास।
आ- कुछ वस्तुओं को एक बार देख लेने के बाद उनमें से याद रखे जाने वाले एकांशों की संख्या।