शिक्षा की वह, प्रणाली जो सभी प्रकार के छात्रों को अवसर प्रदान करे चाहे वह किसी भी जाति, वर्ण, पंथ, लिंग व योग्यता का हो।
university
विश्वविद्यालय
साहित्य, विज्ञान, कला, विधि तथा चिकित्सा आदि विषयों में उच्च स्तर के अध्ययन और अध्यापन के लिए संगठित संस्था जिसमें स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा दी जाती है और जिसे उपाधियां प्रदान करने का अधिकार प्राप्त होता है।
unstable child
अस्थिर बालक
वह बालक जिसकी किसी विशेष उद्दीपन के लिए संवेदनात्मक प्रतिक्रियाएं परिवर्तनशील हों।
validity
वैधता
किसी मापन उपकरण की अभीष्ट चर के मापन को सामर्थ्य। परीक्षण का वह गुण जिसमे वह उसी चर का मापन करता है जिसका मापन करना अभीष्ट् था।
validity co-efficient
वैधता गुणांक
अ- किसी विशेष परीक्षण के प्राप्तांकों तथा कसौटी प्राप्तांको के बीच सहसंबंध गुणांक।
आ- कसौटी परिवर्त तथा एक या अधिक स्वतंत्र परिवर्तों के बीच सहसंबंध गुणांक।
variance
प्रसरण
परिवर्तता का एक माप। यह मानक विचलन का वर्ग होता है।
variation
परिवर्तन, विविधता
अ- एक ही जाति के विभिन्न सदस्यों में किसी गुण में महत्वपूर्ण भेद।
आ- (सांख्यिकी के संदर्भ में ) एक श्रेणी के मध्यमान से विचलन।
इ- (जैविक अर्थ में ) किसी जीव अथवा जाति में परिवेशिक स्थितियों अथवा आनुवंशिकता आदि के कारण विविधता।
varied response
विविध अनुक्रिया
समस्यापूर्ण परिस्थिति में अनुक्रियाओं की श्रृंखला जिसमें एक अनुक्रिया की दूसरी अनुक्रिया से बहुत कम समानता हो। एक दूसरे से भिन्न होते हुए भी ये एक ही समस्या से संबंधित होती हैं।
vector
सदिश, वेक्टर
वह मात्रा जिसमें परिमाण और दिशा दोनों होते हैं। एक निर्दिष्ट मात्रा जिसकों वाण से व्यक्त किया जा सकता है। वाण की लम्बाई और दिशा चर की गति और दिशा का द्योतक होती है; दो परीक्षणों को दो सदिशों से व्यक्त किया जा सकता है, इसमें लम्बाई परीक्षणों के प्रसरणों के बराबर होती है तथा कोणीय पृथक्करण सहसंबंधों को व्यक्त करते हैं, न्यूनकोणों से उच्च सहसंबंध और समकोण से शून्य सहसंबंध का प्रतिनिधित्व होता है।