logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

stone
फर्मा-मेज पत्थर या लोहे की समतल सतह वाली मेज जिस पर चेस को रखकर पृष्ठ बनाया जाता है।

stone paper
चरबा रासायनिक लेप वाला एक कागज जो लिथो-मुद्रण के काम में आता हैं। पीले रंग के लेप वाले इस कागज पर कातिब (लिपि-लेखक) काली स्याही से पाठ्य सामग्री लिख देता है। फिर यह कागज चिकने पत्थर पर चिपका दिया जाता है। रासायनिक क्रिया के फलस्वरूप इस कागज की लिखित सामग्री पत्थर पर अंकित रह जाती है और कागज गल जाता है फिर उस पत्थर से ही छपाई होती है। पत्थर फर्मे का काम देता है।

story
समाचार वह घटना-विवरण जो समाचार दाता या संवाददाता तैयार करता है।

straight news
शुद्ध समाचार किसी घटना का तथ्यात्मक विवरण।

streamer
महाशीर्ष समाचार पत्र के प्रथम पृष्ठ पर पूरे पृष्ठ की चौड़ाई का मोटा शीर्षक।

street job
समाचार-संग्रह कार्य वह कार्य जो समाचारदाता समाचार प्राप्त करने के लिए कार्यालय के बाहर इधर-उधर जाकर करता है।

street seller
पत्र विक्रेता, हॉकर वह व्यक्ति जो समाचारपत्र को सड़कों पर बेचता है।

string
स्ट्रिंग (1) किसी रजिस्टर में एक नीचे सिलसिलेवार चिपकाई गई समाचार कतरने। (2) प्रकाशित स्थान के आधार पर स्ट्रिंगर को पारिश्रमिक देने की रीति।

stringer
संवाद प्रेषक, स्ट्रिगर वह संवाददाता जिसे छपे समाचार के मुद्रित आकार के आधार पर पारि श्रमिक दिया जाता है।

stuff
कच्ची सामग्री समाचार की अपरिमार्जित आधार-सामग्री।


logo