logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Spodic horizon
स्पोडिक होराइजन, स्पोडिक संस्तर ऐसा खनिज मृदा संस्तर जिसमें रवाहीन ऐल्युमीनियम तथा लौह सहित या लौह रहित जैविक कार्बन का समपोढ़ पदार्थ संचित रहता है।

Spodosols
स्पोडोसोल समपोहित कार्बनिक पदार्थ और ऐल्युमीनियम तथा प्रायः लौह के यौगिक से युक्त अवसतह मृदा। ऐसी मृदा अम्ल तथा मोटे गठन वाले पदार्थों से युक्त आर्द्र शीत अथवा शीतोष्ण जलवायु वाले क्षेत्रों में पाई जाती है।

Standard deviation
मानक विचलन सामान्य माध्य के आसपास चर परिक्षेपण का माप। इसका परिकलन माध्य के प्रत्येक प्रेक्षण विचलन के जोड़ में प्रेक्षणों का भाग देकर निम्नलिखित सूत्र के अनुसार उसका वर्गमूल निकाल कर किया जा सकता है : δ = √d2/N यहाँ δ, मानक विचलन d, माध्य से प्रत्येक प्रेक्षण का विचलन, N, प्रेक्षणों की संख्या है।

Steep lands
अतिप्रवण भूमि मुख्यतः खड़े या साधारण ढाल वाले क्षेत्र; जहाँ भूमि उपयोग संबंधी विशेष समस्याएँ होती हैं। यथा- अत्यंत अपरदन की संभावना, भू-स्खलन तथा सड़क निर्माण में कठिनाई।

Stereo plotter
स्टीरियो आलेखित्र एक युक्ति जिसकी सहायता से त्रिविमी वायव फोटग्राफों से भू-आकृति की ऊँचाई के बारे में सूचना प्राप्त की जाती है। इनका परिणाम- X, Y और Z निर्देशांको का समुच्चय है।

Storage tube
संचयन ट्यूब वैक्टर आधारित मानचित्रों तथा लेखाचित्रों को प्रदर्शित करने का यंत्र।

Strip cultivation
पट्टीदार खेती समोच्च रेखा के साथ-साथ पट्टियों से फसल पैदा करने की पद्धति जिसका उद्देश्य अपवाह और अपरदन को कम करना तथा नमी का संरक्षण करना है।

Stubble
ढूंठ पादपों के तनों का वह आधारी भाग जो फसल काटने के बाद खड़ा रह जाता।

Subgroup
उपसमूह वृहत वर्गों को ऐसे उप वर्गों में विभाजित किया जाता है जो उनके गुणधर्मों को व्यक्त करते हैं।

Sub-humid
अल्पार्द्र ऐसी जलवायु या प्रेदश जहाँ नमी की मात्रा आर्द्र अवस्थाओं से भी कम होती है तथा उसमें बिना सिंचाई के फसलों का उत्पादन किया जा सकता है।


logo