logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Sun dried
आतपित
नमी को सूर्य किरणों से सुखाया गया ।

Supercoiling
अतिकुंडलन
स्थान विशेष में संवृत द्वैध डी.एन.ए. की कुंडली जिससे वह अपने स्वयं के अक्ष को पार करता है ।

Super repressed
अतिदमित
वह bac ओपेरॉन, जिसे प्रेरित नहीं किया जा सका ।

Suppression
दमन
डी.एन.ए. में मूलपरिवर्तन को उल्टा किए बिना उत्परिवर्तन के प्रभावों का घटित होना ।

Suppressor (extragenic)
संदमक (बाह्यजीनी)
प्रायः एक उत्परिवर्ती टी.आर.एन.ए. का कूटन करने वाला जीन जो उत्परिवर्तित कोडॉन को या तो मूल कोडॉन के संदर्भ में अथवा मूल अर्थ के स्वीकार्य प्रतिस्थापी (एवजी) के रूप में पढ़ता है ।

Suppressor (intragenic)
संदमक (अंतर्जीनी)
एक क्षतिपूरक उत्परिवर्तन जो ढाँचा विस्थापन (frame shift) या ढाँचा परिवर्तन के बाद पाठ (reading) को पुनः स्थापित करता है ।

Symbiotic
सहजीवी
वह अवस्था जिसमें दो जीव साथ-साथ रहते हैं और प्रत्येक जीव दूसरे को लाभान्वित करता है ।

Synchronous culture
तुल्यकालिक संवर्ध
वह संवर्ध जिसकी सम्पूर्ण कोशिकाएं एक ही आयु की होती है ।

Synchronous growth
तुल्यकालिक वृद्धि
वृद्धि का वह प्रतिरूप जब सभी कोशिकाएं वर्धन के एक ही स्तर पर हों ।

Syngamy
युग्मक संलयन
युग्मकों का संलयन ।


logo