1. किसी प्रत्यास्थ पिण्ड में प्रति इकाई बल द्वारा उत्पन्न विक्षेप।
2. किसी धातु में प्रत्यास्थिक विरूपण के प्रतिरोध का गुण।
Storage reservoir
संचायक जलाशय
वह स्थान जहाँ पर टरबाइनों को चलाने के लिये पानी एकत्रित किया जाता है।
Stream line
धारा रेखा
यह एक रेखा है जिसके किसी भी बिन्दु पर बनाई गई स्पर्श रेखा उस बिन्दु पर तरल कण के प्रवाह की दिशा सूचित करती है।
Striking off bar
सम्पृष्ठक छड़
साँचे के पृष्ठ को समतल बनाने के लिये धातु या काष्ठ की बनी छड़।
String diagram
धागा आरेख
किसी उत्पाद के निर्माण में कर्मी, सामग्री आदि के प्रवाह मथ को अभिन्यक्त करने वाला कागज पर डोरी और पिन द्वारा निर्मित चित्र।
Stud
स्टड
(1) शीर्षरहित काबला, इसके दोनों सिरे पर चूड़ियां बनी होती है तथा मध्य भाग सादा रहता है। इसके एक सिरे को अवयव के चूड़ीदार छिद्र से कस दिया जाता है तथा दूसरे सिरे पर ढिबरी लगाकर अन्य हिस्से को संलग्न कर दिया जाता है।
(2) घड़ी में एक पुर्जा, जिसमें संतुलक स्प्रिंग की बाहरी कुण्डली लगी होती है।
(3) घडी में एक छोटा उदग्र पिन।
(4) गुज्झी।
(5) उभरा गिन, जिसे लीवर या पहिये के लिये धुराग्र के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
Stud wheel
स्टड पहिया
चूड़ी कर्तन खराद मशीन के मध्यस्थ पिन पर आरोपित पहिया।
Sub harmonic
अवहार्मोनिक
वह ज्वावक्रीय राशि जिसकी आवृत्ति मूल आवृत्ति की अवगुणक होती है जैसे तृतीय हार्मोनिक की आवृत्ति मूल आवृत्ति की एक तिहाई होगी।
Sub harmonic response
अवहार्मोनिक अनुक्रिया
किसी यांत्रिक तन्त्र की आवर्ती अनुक्रिया जिसकी अनुनादी आवृत्ति उत्तेजन आवर्ति का अवगुणक होती है।
Subcooled liquid
अपशीतित द्रव
वह द्रव जो अपने दाब के अनुरूप संतृप्ति ताप से कम पर विद्यामान होता है।