logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Porins
पोरिन्स
ग्रैम-अग्राही (gram negative) जीवाणु की बाह्य कला का एक प्रोटीन अणु जो पानी भरी-पारकलानाल (रंध्रों) का निर्माण करता है जिससे आयनों तथा छोटे अवशिष्ट अणुओं का प्रवाह हो सके ।

Portal of entrance
प्रवेशनिवाहिका (पोर्टल)
वह विधि जिससे रोगाणु जीव में रोग उत्पन्न करने के लिए प्रवेश करता है ।

Positive regulator protein
धनात्मक नियामक प्रोटीन
अनुलेखन इकाई को सक्रिय करने वाला प्रोटीन ।

Positive super-coiling
धनात्मक अतिवलयन
द्विकुंडलिनी (double helix) का एक ही दिशा में स्थान विशेष पर कुंडलन जो उसके दो सूत्रों के अपने आप आपस में लिपटने से होता है ।

Potable water
पेयजल
हानिकारक तथा अरुचिकर पदार्थों से मुक्त जल अथवा पीने योग्य पानी ।

Pourse
पाउर्स
विषम किण्वनी जालक से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड गैस ।

PPLO (pleuro-pneumonia like organism
पी.पी.एल.ओ.
प्लूरोनिमोनिया-समान जीव जो गण माइकोप्लास्मेटेल्स में आते हैं ।

Prausnitz - kustner antibodies
प्रास्निट्ज-कस्टनर प्रतिरक्षी
परागज ज्वर, भोजन तथा औषधि की सुग्राहिता और तीव्रग्राहिता जैसी एलर्जी को उत्पन्न करने वाले प्रमुख कारक ।

Precipitin
प्रेसिपिटिन
अपने विलेय प्रतिजन के अवक्षेपण को दर्शाने वाला प्रतिरक्षी ।

Predation
परभक्षण
किसी जाति के जीव द्वारा दूसरी जाति के जीव को मार कर खा जाना ।


logo