logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Microgenesis
सूक्ष्मक्रियाजनन
वर्नर के अनुसार कोई उद्दीपन प्रस्तुत किए जाने पर उसके फलस्वरूप होने वाली प्रत्यक्ष या संज्ञानात्मक अनुक्रिया के बीच की अवधि में होनेवाली विभिन्न घटनाएं या घटनाओं की विभिन्न अवस्थाएं।

Microphonia
निम्नस्वरता
एक प्रकार का वाग्दोष जिसमें व्यक्‍ति असाधारण रूप से धीमे स्वर में बोलता है।

Micro-propositions
सूक्ष्म तर्कवाक्‍य
व्यक्‍तिगत अभिकथन जो एकल वाक्य के अर्थ का प्रतिनिधित्व करता है।

Microtome
सूक्ष्मखंडित्र
ऊतकों के सूक्ष्म परीक्षण के लिऐ उनके अत्यंत झीने और पतले भागों को काटने का एक उपकरण।

Middle ear
मध्यकर्ण
कर्णपटल और अंर्तकर्ण के बीच की खोखली जगह जिसमें हथैड़ा, निहाई और रकाब नामक तीन श्रवणअस्‍थियाँ होती हैं।

Midgetism
बालखिल्यता
प्रारंभिक अवस्था में पीयूष ग्रंथि के स्राव की कमी के कारण व्यक्‍ति की सामान्य वृद्धि रूक जाने की दशा जिसमें शरीर की संरचना तो समानुपातिक होती है किंतु बुद्धि और भावात्मकता काफी दोषपूर्ण रह जाती है।

Military psychology
सैनिक मनोविज्ञान
अनुप्रयुक्‍त मनोविज्ञान का एक रूप जिसमें सैनिकों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं का अध्ययन किया जाता है। इसके अंतर्गत सैनिकों के चयन, कार्यनियतन, प्रशिक्षण, अभिप्रेरण, उपस्कर और मनोबल की समस्याएं आती है।

Mimetism
अनुकार 2. अनुकारवाद
1. किसी प्राणी द्वारा दूसरे प्राणी का रंग-रूप, उसकी गतियाँ, अभिवृत्‍तियाँ आदि अपना लेने की प्रवृत्‍ति। ऐसा साधारणतया शत्रु से बचने के लिए किया जाता है। 2. किसी जीव द्वारा दूसरे जीव के कार्य-व्यवहार का अनुकरण करना जो उद्दीपन का काम करता है।

Mind
मन
1. व्यक्‍ति की समस्त मानसिक क्रियायें जिनके द्वारा वह प्राय: अपने भूत और भविष्य के संदर्भ में बाह्य शक्‍तियों के प्रति विविध अनुक्रियाएं करता है। 2. व्यक्‍ति के चेतन अनुभवों की संगठित सम्पूर्णता। 3. व्यक्‍ति के व्यवहार या मानसिक प्रक्रियाओं को स्पष्‍ट करने के लिए संरचनाओं की सम्पूर्णता की मान्यता। 4. व्यक्‍ति का निजत्व या मन। 5. बुद्धि। 6. चिंतन, अनुभूति और व्यवहार करने का विशेष ढंग, जैसे भारतीय मन।

Mind twist hypothesis
मन:व्यावर्तन प्राक्कल्पना
मानसिक विकारों को आंगिक न मानकर कार्यात्मक मानने वाली विचारधारा।


logo