प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का परिवर्तन, संशोधन करके उपबोक्ताओं को सुलभ कराने वाले उद्योग।
Floor moulding
धरातल संचकन
धरातल पर सांचा बनाने की विधि। इस विधि का इस्तेमाल बड़ी-बड़ी ढलाई के लिये किया जाता है।
Floor moulding
भूमि तल संचकन
ढलाईशाला के तल पर सॉचा बनाकर ढलाई करना।
Flow diagram
अनुक्रम आरेख
किसी निर्माण प्रक्रिया हेतु निर्माण स्थल का एक स्केल प्लान जिसमें मशीनों का अभिन्यास होता है तथा पदार्थ एवं उत्पाद के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के मार्ग को तीर चिह्नों के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
Flow energy
प्रवाह ऊर्जा
तरल-प्रवाह से ऊर्जा जिसका मान तरल के दाब एवं आयतन के गुणनफल के बराबर होता है।
Flow process chart
प्रवाह प्रक्रम चार्ट
निर्माण प्रक्रिया का वह प्रक्रम चार्ट जिसमें कार्मिक, सामग्री या उपकरण से संबंधित अनुक्रमिक घटनाओं का निर्धारित प्रतीकों द्वारा अलग - अलग आरेखीय चित्रण होता है।
Flow production
प्रवाह उत्पादन
सत्त उत्पादन का वह प्रकार जिसमें संयंत्र और उपस्करों का अधिष्ठापन वस्तु विशेष की निर्माण प्रक्रिया को ध्यान में रखकर किया जाता है।
Fluctuating stress
उच्चावच प्रतिबल
किसी अवयव में उत्पन्न वह प्रतिबल जो समय का फलन होता है तथा उसका रूप केवल तनन अथवा केवल सम्पीडन ही रहता है।
Flue
धूम्रपथ/फ्लू
गर्म हवा या धूम्र को ले जाने वाली नभी, चिमनी या धूम्रपथ।
Fluid
तरल
जिस पदार्थ का प्रवाह हो सकता है उसे तरल कहते हैं। तरल पदार्थ स्वयं कोई आकृति धारण नहीं कर सकता है, बल्कि जिस पात्र अथवा स्थान में रखा जाये उसी की आकृति धारण कर लेता है।