logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Epilepsy
अपस्मार
आनुवंशिकता, सर में चोट लगने, जीवविषों की उपस्थिति, सांवेगिक तनावों, आदि के कारण होने वाला एक तंत्रिकीय विकार जिसमें व्यक्‍ति बहुधा पूर्ण या आंशिक रूप से मूर्छित और चेतनाशून्य हो जाता है। साथ ही उसमें मन:गतिक विक्षोभ और पेशियों में ऐंठन और जकड़न जैसे लक्षण भी प्रकट हो सकते हैं।

Epileptic equivalent
अपस्मारी तुल्यरूप
अपस्मार से मिलता-जुलता मानसिक या मन:गतिक दौरा जो कभी कभी सामान्य अपस्मारी जैसा लगता है और रोगी में बड़ी उग्र चेतना, तुनक मिजाजी या स्वप्न जैसी हालत देखने में मिलती है।

Epileptic furor
अपस्‍मारी प्रकोप
अति उग्र अपस्मार की दशा जिसमें रोगी अत्यधिक कोपावेश में आ जाता है और कभी कभी तो किसी की हत्या तक कर बैठता है। होश में आने पर उसे इन सब बातों की जरा भी याद नहीं रहती।

Epileptic stupor
अपस्मारी जड़िमा
प्राय: अपस्मार, में होने वाली ऐच्छिक पेशियों की ऐंठन (आक्षेप) के बाद की दशा जिसमें रोगी होश में तो होता है किंतु एकदम निश्‍चेष्‍ट रहता है।

Epileptiform seizure
अपस्मारवत् दौरा
1. अपस्मार से मिलते जुलते आक्षेप जो मस्तिष्क के किसी और रोग या उसमें चोट लगने के कारण उत्पन्न होते हैं। 2. हिस्टीरियाई व्यवहार जिसमें अपस्मार जैसे लक्षण प्रकट होते हैं, जैसे आक्षेप।

Epileptoid personality
अपस्माराभ व्यक्‍तित्व
रोजानोफ के अनुसार अति उग्र स्वभाव वाला चिड़चिड़ा स्वार्थी, असहयोगशील, उदासीन और धृष्‍ट व्यक्‍ति। किन्तु अपस्मार के सभी रोगी ऐसे नहीं होते और ऐसी प्रकृति के सब लोगों में अपस्मार के लक्षण मिलना भी जरूरी नहीं है।

Epiphenomenon
अनुघटना
किसी एक घटना का अनुसरण करने वाली कोई अन्य घटना, किंतु उनमें कोई कार्य-कारण संबंध नहीं होता।

Episodic memeory
घटनाजन्‍य स्मृति
अतीत में स्‍थान अथवा काल विशेष में घटित हुई घटनाओं की स्मृति।

Epistemology
ज्ञानमीमांसा
ज्ञान का अध्ययन।

Epithalamus
अधिचेतक
चेतक या थैलेमस के ऊपर मस्तिष्क का वह भाग जिसमे पटि्टका, पिनियल पिंड और पश्‍च संयोजिका शामिल होती है।


logo