logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Exhaust lap = inside lap
रेचक चढ़ाव, अन्तः चढ़ाव
रेचन के लिए भाप -द्वार को खोलने से पूर्व सर्पी-वाल्व को द्वार-फलक के ऊपर मध्य-स्थिति से जितनी दूरी चलना पड़ता है। उस दूरी को रेचन चढ़ाव कहते हैं। रेचन चढ़ाव के कारण रेचन द्वार के समय पूर्व बंद होने से पिस्टन को कुशन मिलता है।

Exhaust line
रेचन रेखा
एक माप सुचक शब्द है। आरेख में पश्च दाब या विपरीत दाब रेखा जोकि वापसी स्ट्रोक शुरू होने तथा सम्पीडन शुरू होने के बीच का माप दाब दर्शाती है।

Exhaust nozzle
रेचन तुण्ड / नॉजल
वह छिद्र जिससे होकर जली हुई अवशेष गैस वायुमंजल में विसर्जित होती है।

Exhaust pipe
रेचन - पाइप
वह पाइप, जिसमें कार्य संपन्न करने के बाद गैस अथवा तरल प्रवाहित होते हैं।

Exhaust port
रेचन द्वार / पोर्ट
सिलिण्डर की दीवार में वह केंद्रीय द्वार जिसके द्वारा जली हुई अवशेष गैस तेजी से रेचन पाइन द्वरा वायुमंडल में विसर्जित होती है।

Exhaust relief valve
रेचन विमोची वाल्व
वह सर्पी वाल्व जो रेचन क्रिया के प्रारम्भ में ही पूरा खुल जाता है और जली अवशेष गैस को तुरन्त सिलिण्डर से बाहर निकालने में सहायता करता है।

Exhaust steam
रेचित - भाप
1. वह भाप, जो कार्य संपन्न करने के बाद सिलिंडर से निकलती है।
2. वह भाप जिसे पिस्टन को गतिशील करने के बाद सिलिण्डर से बाहर निकलने दिया जाता है।

Exhaust steam heaing
रेचन भाप तापन
वह पद्यति जिसमें अपशिष्ट भाप द्वारा किसी भी द्रव्य एवं उपकरण को गर्म किया जाता है।

Exhaust stroke
रेचन स्ट्रोक
1. आन्तरिक दहन इंजन में वह वापिसी स्ट्रोक जोकि एकदम विस्फोटन - स्ट्रोक के बाद होता है। इसके द्वारा दहन क्रिया में बचे हुये पदार्थों को सिलिण्डर से बाहर निकाला जाता है।
2. बाह्य दहन इंजन में विस्तार स्ट्रोक के बाद होता है। इसके द्वारा कार्यस्त वाष्प को सिलिण्डर से बाहर निकाला जाता है।

Exhaust valve
रेचन वाल्व
1. इंजन में लगे हुये स्वतंत्र वाल्व जिनमें रेचन की क्रिया होती है।
2. इंजिन का वह वाल्व जो कार्य संपन्न करने के बाद तरल अथवा गैस को सिलण्डर से बाहर निकालता है।


logo